बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी को Delhi MCD Election में उतारने की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू [ JDU ] पूर्वांचल के वोटरों में सेंध लगाने की पूरी तैयारी कर चुकी है. दिल्ली के जिन जिन क्षेत्रों में पूर्वांचल के लोगों की संख्या ज्यादा है वहां अपनी पार्टी के प्रभावशाली लोगों को एक्टिव होने का संदेशा दे दिया है. दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों को भी मुस्तेद रहने को कहा गया है.
सीएम नीतीश कुमार द्वारा अपनी पार्टी को दिल्ली में सक्रीय करने का मतलब है बीजेपी से रिश्ते कमजोर हो रहे हैं. वैसे जदयू का दिल्ली एमसीडी के चुनावों में उतरने का खामियाजा सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी [ आप ] को भुगतना पड़ेगा. आप पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल अच्छी तरह जानते हैं की उनके वोट बैक में सेंध लगने वाली है. पूर्वांचली लोग केजरीवाल की पार्टी को ज्यादा सपोर्ट करते हैं.
तथास्तु न्यूज़ के पाठको को हम फोटोज के साथ बताएँगे कि दिल्ली जेडीयू की टीम कैसे चुनावों की तैयारी कर रही है और किस तरह आम समस्याओं को मुद्दा बना रही है. Delhi MCD Election में छोटी छोटी समस्याओं का बहुत बड़ा रोल होगा. बिजली, पानी, सड़के और साफ-सफाई यह सब जन मानस को प्रभावित करते हैं और इनकी समस्या बनी रहती है तो बीजेपी और आप पार्टी दोनों को नुकसान उठाना होगा.

छत्तरपुर के आस पास है पूर्वांचल का गढ़
दिल्ली का छत्तरपुर एरिया पूर्वांचल वासियों का गढ़ माना जाता है. वहां से पार्षद के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे सुमित कुमार झा, महासचिव दिल्ली प्रदेश जदयू [ युवा ] की गतिविधियों पर नज़र डालते हैं तो स्पष्ट झलकता है कि इस बार पूर्वांचल वासी अपना मानस बदल चुके हैं. सुमित कुमार झा एक युवा उद्यमी है. सक्रीय रूप से युवाओं को जोड़कर चलने की कवायद कर रहे हैं. वे समाज की समस्याओं को भी उठाते हैं और मीडिया के माध्यम से अपनी बात को दिल्ली की सरकारों तक पहुँचाने में सजग रहते हैं.
सुमित कुमार झा ने Delhi MCD Election की बढती सरगर्मी के बीच मौसमी गर्मी के आसमान छूते पारे में पानी की कमी को लेकर एक अभियान छेड़ा है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के हर हिस्से पानी का संकट है जबकि दिल्ली जल बोर्ड दावा करता है कि दिल्ली में सबको पानी पहुंचाया जा रहा है, जबकि लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं. 30 रुपये बंद बोतल पानी और सड़क पर 20 रुपये के पानी उद्योग फल फूल रहा है. देश की राजधानी में लोगों को सस्ता पीने का पानी भी नसीब न हो तो हमें चुप तो नहीं बैठना.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी क्रांति की शुरुआत जदयू करेगी. साथियों आप सबके सुझाव की जरूरत है साथ की जरूरत है. हर गली मोहल्ले में राहगीरों को फ्री पानी पीने को मिलना चाहिए क्योंकि पानी बिना सब सून पानी बिना जीवन नहीं. ये संवैधानिक लड़ाई है. इंसान चिड़िया पक्षी जानवर सबको हर जगह पानी मिले इसके लिए सरकार पानी का प्यावू RO के साथ हर गली मोहल्ले लगाये.
