सामाजिक

Social News स्वस्ति फाउंडेशन द्वारा 131वीं अम्बेडकर जयंती पर कर्यक्रम का आयोजन

Social News , दिल्ली . डॉ भीम राव अम्बेडकर को हमारे देश में एक महान व्यक्तित्व और नायक के रुप में जाना जाता है तथा वह लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी हैं। इसी उपलक्ष्य में स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक विशाल कर्यक्रम का आयोजन किया जिसका उद्देश्य था हमारे समाज से जातिवाद समाप्त करना और भाइचारे को बढ़ाना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ब्रजेश गौतम जी ने सभी को बताया कि बाबा साहब ने हमेशा से जन मन गन की भावना को सर्वप्रथम रखा हमारा भी दायित्व बनता है कि हम भी उसी भावना को आगे बढ़ाएं।कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ देवेश प्रकाश जी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता श्री प्रदीप गुप्ता जी,ओमप्रकाश यजुर्वेदी जी,श्री लक्ष्मण प्रसाद जी, श्रीमती इंदु जैन जी एवं गुनीष अग्रवाल जी ने अपने विचारो को प्रकट करते हुए कहा कि हमें एक दिन ही नहीं बल्कि अपने जीवन में सदैव के लिए ही भेदभाव जातिवाद को दिल से निकालना होगा तभी हम सही मायने में बाबा साहब के सपनों को साकार कर पायेंगे।

Social News

स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश प्रकाश शास्त्री ने बताया कि बाबा साहब हमेशा से प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त हो इस बात के प्रवल समर्थक रहे हैं जब हम इस कार्य को आगे बढ़ाते हैं तो यही बाबा साहब के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर कुछ नन्हें बच्चों ने अपनी नृत्य कला एवं कविता पाठ द्वारा देश भक्ति गीत,रामायण तथा अन्य कला का प्रदर्शन किया।

इनकी रही उपस्थिति 

समारोह का शुभारम्भ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर सभी अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पण कर तथा उनके समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया,एवं संस्था के संस्थापक आचार्य मुकेश शास्त्री जी ने आये हुए सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में संस्था के सभी सहयोगी उपस्थित रहे. श्रीमती वाणी अग्रवाल जी, श्री वरुण सिंह राठौर जी, श्री यशपाल चौधरी जी, श्री लक्खन लाल जी, श्री अटल जी,श्रीमती निर्मला नीलम जी,श्री सत्य प्रकाश जी, श्री जतिन जी, श्री राकेश जैन जी, श्रीमती अर्चना सिंह जी, श्रीमती अनुलता जी, श्री पुष्कर जी,श्री ललित कुमार जी, समाज के अन्य गणमान्य लोग भी पधारे।

Social News

अंत में संस्था के चेयरमैन श्री शैलेश प्रकाश जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुक महानुभावों का धन्यवाद किया और दिल से आभार प्रकट किया और जयघोष के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया। Social News by Tathastu Network

Spread the love

Leave a Reply