विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। इस क्रम में स्वस्ति फाउंडेशन एनजीओ [ Swasti Foundation NGO ] ने भी विश्व पर्यावरण दिवस अनामिका पब्लिक स्कूल मेंं चल रही बाल संस्कार पाठशाला में वृक्ष लगाकर तथा छोटे बच्चों को पर्यावरण के प्रति ड्राइंग कंपटीशन करवा कर मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे एसीपी दिनेश कुमार, Swasti Foundation NGO के चेयरमैन शैलेश प्रकाश शास्त्री, स्वस्ति फाउंडेशन एनजीओ की सोशल एक्टिविस्ट अनिता चोपड़ा, पटेल नगर बाल संस्कार पाठशाला की संचालिका अर्चना जी, कार्यक्रम की आयोजिका रही रश्मि मौर्या जी ने बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का संचालन किया।

एसीपी दिनेश कुमार जी ने कहा की विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य पर्यावरण पर लगातार पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
पर्यावरण संरक्षण आज एक अहम मुद्दा है ,पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य का अस्तित्व संभव ही नहीं है। स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश शास्त्री जी ने कहा कि दश कूप समा वापी, दशवापी समोहद्रः।
दशहृद समः पुत्रो, दशपुत्रो समो द्रुमः।
दस कुओं के बराबर एक बावड़ी होती है, दस बावड़ियों के बराबर एक तालाब, दस तालाबों के बराबर एक पुत्र है और दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। इसलिए सर्व प्रथम पर्यावरण संरक्षण कर जीवन को गति प्रदान करें। भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। पेड़-पौधे, नदी-पर्वत, अग्नि-वायु सहित प्रकृति के विभिन्न रूप हमारे लिए वंदनीय हैं।
आइए, ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर अपनी प्राकृतिक संपदा के संरक्षण और संवर्धन हेतु संकल्पित हों। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रीतम, प्रज्ञा, प्राची, महेश, नंदनी सृष्टि उमंग आदि बच्चे विजेता रहे । कार्यक्रम के मीडिया सहयोगी रहे ARS न्यूज से अनुलता पांडेय, और न्यूज एक्सप्रेस से ब्रजेश कुमार।

