आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के गांव कोंडरान में प्रस्तावित गोचर तीर्थ में सौम्य मुनिजी के सानिध्य में अपना 51 वां जन्मदिवस [ Birthday Celebrating ] पौधारोपण करके मनाया।अपने जन्मनक्षत्र उत्तरभाद्रपद के अनुसार नीम प्रजाती के पौधों का वृक्षारोपण किया व साथ ही 101 फलदार व औसधिय वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया।
पौधरोपण के इस कार्यक्रम में मुनिजी ने प्रेरणापाथेय प्रदान करते हुए कहा की प्रकृति हमारी माँ है उसका संगरक्षण व संवर्धन करना हम मनुष्यों का दायित्व है। अतःज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर राशि और ग्रह का अपना वृक्ष होता है। वैसे ही हर नक्षत्र का भी अपना वृक्ष होता है। ये वृक्ष अपने नक्षत्र, राशि या ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस वृक्षों पर नक्षत्र व ग्रहों का प्रभाव रहता है, इसलिये अपने जन्म नक्षत्र के अनुसार वृक्ष लगाने से ये बहुत ही फलदायक साबित होते हैं। जिससे हर कार्य में सफलता,उन्नति व अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं कार्यकम में मौजूद सभी को अपने जन्मदिवस के दिन कम से कम 1 वृक्ष लगाने की प्रेरणा दी व संकल्प करवाया।
सरपंच ने अपने विचार रखते हुए कहा की ये मेरा सौभाग्य है की मैं मेरे जन्म दिवस के दिन मुझे प्रकृति संवर्धन हेतु छोटा सा सहकार्य करने का मौका प्राप्त हुआ। आगे भी मुनिजी व उपस्थित महानुभावो के मार्गदर्शन में प्रकृति संवर्धन हेतु कार्य करता रहूंगा। इसके अलावा पुनाडे स्थित जिला परिषद शाला में विद्यार्थियों को नोटबुक व अन्य पठन साहित्य श्री लामजे ने वितरित किया.

कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति कोंडरान के ग्रामाध्यक्ष श्री गंगाराम धाड़वे, श्री पांडुरंग कुले, पुनाडे महिला मंडल की सदस्या, श्रीमती साक्षी लामजे, श्री तिरुपति बुदरुप्पु, विजयालक्ष्मी व चंद्रप्रकाश कडू रहे। पुनाडे युवक परिसद के सदस्य वरुण लामजे ने सूचना साझा की।
Birthday Celebrating news by Tathastu Networks
