Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व है। जैन धर्म में अनेक मंत्र स्त्रोत्र जो स्वयं में सिद्ध एवं चमत्कारी हैं।पैंसठिया यंत्र ऐसा विशिष्ट यंत्र है जो आधी व्याधि और उपाधि का नाश कर व्यक्ति के जीवन में समाधि प्रकट करता है इसका विधिवत साधना कर व्यक्ति अपने इच्छित फल को प्राप्त कर सकता है और सिद्धि का द्वार खोल सकता है यह यंत्र आत्मा को नव्यता दिव्यता और भव्यता प्रदान करता है इसका सामूहिक जाप करने से संघाती कर्मों का विलय होता है और एक अलौकिक आभा वलय का निर्माण होता है। हर व्यक्ति को इसकी साधना कर आत्म उत्कर्ष को बढ़ाना चाहिए।
युवा संत भरत कुमार जी ने कहा- जो करता है सामूहिक जाप उसके कट जाते हैं सारे पाप उसको शक्ति मिलती है अमाप उसके मिट जाते हैं भव संताप। बाल संत जयदीप कुमार जी ने गीत का संगान किया।
कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल पुणे ने शानदार मंगलाचरण किया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा पुष्पा जी कटारिया ने सभी का स्वागत किया सूरत से समागत सीपीएस ट्रेनर कुलदीप जी और अरुण जी ने अपने विचार व्यक्त किए. तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री पायल धारीवाल ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष महावीर जी कटारिया , महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा जी कटारिया मंत्री पायल धारीवाल टीपीएफ के अध्यक्ष रोशन जी चोर्डिया ,तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मनोज जी सकलेचा ने मुनिश्री को यंत्र व छंद पत्र भेंट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन व 65 या यंत्र – छंद का विधिवत अनुष्ठान मुनि भरत कुमार जी ने करवाया।
Pune News
