मौज - मस्ती

Salman Khan Birthday फार्म हॉउस में मनाया 55 वां जन्मदिवस

Bollywood के सुपर स्टार Salman Khan Birthday पार्टी का आयोजन हुआ. सलमान खान बॉलीवुड के भाई जान कहे जाते हैं. उन्होंने इस बार अपने घर के बाहर प्रसंसको को आने से मना कर दिया था. खुद पनवेल स्थित अपने फार्म हॉउस चले गए थे. फार्म हॉउस में ही उन्होंने फैन्स के सामने रात्रि 12 बजे केक काटा. उस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार किसी तरह की पार्टी का आयोजन नही किया जायेगा. कोरोना के कारन लोगों का पूरा वर्ष ख़राब गया है और मैं जन्म दिन की पार्टी करूँ यह अच्छा नही लग रहा. सादगी और परिवार के साथ ही जन्म मनाने का प्लान है.

आपको बता दें कि सलमान खान के हजारों फैन्स उनके जन्म दिन पर एक झलक पाने को लालायत रहते हैं. इस बार Salman Khan Birthday पर घर पर नहीं रुक कर फार्म हॉउस चले गए हैं. घर के बहार बड़े बड़े बोर्ड लगाये गएँ हैं. हिंदी और इंग्लिश में इन बोर्डों पर फैन्स से अपील की गई है कि वो कोरोना से सावधानी रखते हुए उनके घर ना आये. अपने घर पर सुरक्षित रहने की भी गुजारिश की गई है.

Salman Khan Birthday

यह भी ज्ञातव्य है कि अनेक मीडिया रिपोर्टो में सलमान खान द्वारा अपनी नई फिल्म के लौंच की सोगात देने की उम्मीद जताई गई है. अपने जन्म दिन पर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे महामारी के बीच कोविड-19 नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें. उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि सभी खुश रहें, स्वस्थ और सुरक्षित रहे तथा मास्क पहनें. अपना हाथ धोते रहें और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते रहें ताकि सभी सुरक्षित रह सकें.” अभिनेता ने कहा है कि वह आशा करते हैं कि 2021 सभी के लिए अच्छा वर्ष रहे.

Salman Khan Birthday की photo हो रही है वायरल

फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान ने अपना बर्थडे पनवेल वाले फार्म हाउस में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सलमान खान अपने फैन्स के साथ मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में एक्टर ने सफेद कलर की शर्ट पहनी हुई है. इन सभी फोटोज का श्रेय ANI news एजेंसी को जाता है.

Spread the love

Leave a Reply