India vs Australia के बीच खेले जा रहे Boxing Day Test में इंडिया ने बढ़त बना ली है. मेलबोर्न के इस टेस्ट मैच में कप्तान आन्जिक्य राहणे ने शतक जड़ भारत को मजुबूत स्थति में पहुँचाया. दूसरा दिन खत्म होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 277 रन बना लिए हैं। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 82 रन की बढ़त ले ली है। बारिश की वजह से अंपायर्स ने दूसरे दिन का खेल समय से पहले खत्म करने की घोषणा की। रहाणे 104 रन और रविंद्र जडेजा 40 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 104 रन की पार्टनरशिप भी हो चुकी है। राहणे का यह 12 वां टेस्ट शतक था. यह 12 का अजब संयोग था. रहाणे टेस्ट में सेंचुरी लगाने वाले 12वें भारतीय कप्तान भी हैं।

दूसरे दिन भारत ने 1 विकेट (मयंक) पर 36 रन से आगे खेलना शुरू किया। चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप की। शुभमन गिल 65 बॉल पर 45 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पुजारा ने 70 बॉल पर 17 रन बनाए। पैट कमिंस ने दोनों को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद रहाणे और हनुमा विहारी ने चौथे विकेट के लिए 52 रन की पार्टनरशिप निभाई। विहारी 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्पिनर नाथन लियोन ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।
शुभमन गिल ने किया प्रभावित
भारत की तरफ से इस टेस्ट में शुभमन गिल को डेब्यू करने का मौका मिला है. उन्होंने 45 रनों की पारी में 8 चौके लगाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया की सरजर्मी पर भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू करते हुए तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मयंक अग्रवाल के नाम है, जिन्होंने 76 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल ने अपनी पारी की शुरुआत से ही अच्छे शॉट्स लगाए और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। भले ही वह अपने अर्धशतक से चूक गए हों, लेकिन पंजाब के इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी काबिलियत से हर किसी को परिचित करा दिया है।
पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने शुभमन गिल की तरफ की है. उन्होंने कहा कि इस बल्लेबाज को बहुत पहले मोका मिल जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि इतने कम समय में यह आसान नहीं हो सकता, लेकिन खेली गई हर गेंद के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ा है. हां, उन्हें एक मौका मिला है, उन्हें किस्मत का भी थोड़ा साथ मिला है, जिसकी आपको कई बार जरूरत है. उम्मीद है कि वह आगे बढ़ सकते हैं.
Boxing Day Test की खास बातें
- रहाणे और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 104 रन की बेहद ही महत्वपूर्ण साझेदारी पूरी हुई.
- टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 277 रन है और वह 82 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है.
- रविन्द्र जडेजा 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- पंत 29 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर विकेट के पीछे पेन के हाथों कैच आउट हुए. तब तक राहणे के साथ मिल कर 57 रन की साझेदारी कर ली थी.
- आस्ट्रलिया की और से स्टार्क और कमिंस को दो-दो विकेट मिले. लिएन को बिहारी 21 के रूप में एक मात्र सफलता मिली.
- पुजारा ने 70 गेंदों का सामना करने के बाद महज 17 रन बनाए.
- मिचेल स्टार्क ने भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट भी पूरे कर लिए। स्टार्क ने गेदों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे तेज 250 विकेट चटकाए।
- पंत का कैच लेने के साथ ही टिम पेन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 शिकार करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पेन ने 150 शिकार अपने 33वें मैच में पूरे किए।
- एक समय लग रहा था कि भारत की टीम 250 से पहले ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन रहाणे और जडेजा के बीच हुई 104 रन साझेदारी मैच का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई.
