नई दिल्ली: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज-कल किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं. वे अपनी बेबाकी के कारण विशेष तौर पर जानी जाती है. वैसे उसके आस पास रहने वाले उसे रहम दिल भी बताते हैं. आज ऐसी ही खबर सामने आई है कि कंगना ने अपनी बहन रंगोली, भाई अक्षत और दो और कजिन को चंडीगढ़ में फ्लैट दिलाए हैं.
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने चारों भाई-बहनों के लिए 4 करोड़ में 4 फ्लैट्स खरीदे हैं. चारों फ्लैट्स् काफी शानदार बताए जा रहे हैं. मीडिया प्लेटफोर्म पर चल रही एक रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया, ‘कंगना हमेशा अपने भाई-बहनों की बहुत मदद करती रही. उन्होंने इसे बार-बार साबित भी किया है. इस बार उन्होंने चंडीगढ़ के एक बहुत ही पॉश इलाके में शानदार फ्लैट गिफ्ट किए हैं. संपत्ति हवाई अड्डे के काफी करीब है. इन फ्लैट्स की अच्छी रोड कनेक्टिविटी है. साथ ही ये अच्छे मॉल और रेस्तरां के आसपास हैं.
मीडिया सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री (Kangana Ranaut) ने शहर में अपना घर होने के भाई-बहन के सपने को पूरा किया है. सूत्र ने कहा, ‘हिमाचल के लोग हमेशा शहर में घर बनाने का सपना देखते हैं और कंगना ने अपने भाई-बहनों का ये सपना साकार किया है.’

जॉर्ज क्लूनी के नक्शेकदम पर चल रही हैं कंगना
कंगना (Kangana Ranaut) के इस कदम को देखकर यही लगता है कि कंगना जॉर्ज क्लूनी के नक्शेकदम पर चल रही हैं. जॉर्ज क्लूनी ने एक बार अपने 14 दोस्तों को 1 मिलियन नकद दिए थे. कंगना के इस कदम से ये साफ जाहिर हो गया है कि कंगना अपने परिवार और भाई-बहनों के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं और उन्हें बहुत प्यार करती हैं.
Kangana Ranaut पहले भी करती रही हैं फैमिली का सपोर्ट

बता दें, कंगना (Kangana Ranaut) ने इससे पहले अपने भाई अक्षत की शादी का पूरा खर्च उठाया था. शाही अंदाज में शादी उदयपुर में की गई थी. उससे कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने कजिन भाई की शादी भी की थी. वो भी काफी शानदार थी. इन दोनों ही शादी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए रहे. यही नहीं एक्ट्रेस ने पहले भी अपनी बहन रंगोली के लिए कुछ खास किया था. उन्होंने रंगोली के घर का इंटीरियर डेकोर भी कराया था. इसकी क्लासी फोटो भी एक्ट्रेस ने शेयर की थी.
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी नई फिल्मों का ऐलान कर दिया है. फिल्म का नाम मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ (Manikarnika) है. इसके साथ ही कंगना की दो फिल्में रिलीज होने के लिए लगभग तैयार हैं. इनमें ‘तेजस’ (Tejas), ‘धाकड़’ (Dhaakad) और ‘थलाइवी’ (Thalaivi) शामिल हैं. धाकड़ में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे.
