नेपाल में आयोजित दक्षिण एशियाई ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2019 में गोल्ड मेडल विजेता रोडाली बरुआ [ Rodali Barua ] ने तथास्तु भव नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अनुबंध के बाद कम्पनी रोडाली [ Rodali Barua ] के लिए समर्थन, सहयोग, भुगतान साझेदारी आदि के लिए काम करेगी.
तथास्तु भव नेटवर्क एक मार्केटिंग एजेंसी के तौर पर काम करती है. वर्तमान में कंपनी खेल जगत की हस्तियों और बोलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ काम कर रही है. कम्पनी के साथ अनेक ब्लॉगर्स, इन्फ्लुंसर और मॉडलिंग जगत की हस्तियाँ भी जुडी हुई है. उनके पास अतीत में कई भारतीय बैडमिंटन, शूटिंग, ताइक्वांडो, जिमनास्टिक चैंपियंस के साथ काम करने का अनुभव है.

रोडाली बरुआ [ Rodali Barua ] वर्तमान में टोक्यो ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहा है। उसने दुनिया भर में प्रशंसा जीतकर हमारे देश के लिए बहुत गर्व और सम्मान प्राप्त किया है. उसने ज्यादातर सभी टूर्नामेंटों में स्वर्ण पदक हासिल किये है. जिसमें दक्षिण एशियाई खेलों से लेकर यूएसए ड्रीम ओपन, इंडिया ओपन इंटरनेशनल, एल-हसुम कप इंटरनेशनल ओपन शामिल है. रोडाली वर्ल्ड रेंकिंग में भी अपना प्रभुत्व दिखा चुकी है.
Rodali Barua जैसी नई प्रतिभाओं के विकास पर देंगे ध्यान
तथास्तु भव नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड डारेक्टर जितेन्द्र कोठारी ने बताया कि हमारी कंपनी निश्चित रूप से रोडली बरुआ [ Rodali Barua ] के साथ काम करने के लिए उत्सुक है. कोठारी ने बताया कि कंपनी के द्वारा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिन खेलों पर दूसरी कम्पनियां ज्यादा ध्यान नही दे रही है उनको हम फॉक्स कर रहे है. युवाओं में टैलेंट है. उस टैलेंट को अवसर देने की जरुरत है. TBN PVT. LTD ऐसे ही युवाओं के लिए अवसर बन कर आई है.
जितेन्द्र कोठारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नई प्रतिभाओ को आगे बढ़ने के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पढ़ रहा है परन्तु हमारी टीम संकल्पित है. हम दृढ मनोबल के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
