राजनीतिक

Amit Shah ले सकते हैं नरेन्द्र मोदी की जगह, सर्वे में खुलासा

Amit Shah

दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मीडिया हॉउस द्वारा कराये गए सर्वे में चोंकाने वाले नतीजे सामने आये हैं. सर्वे में नरेन्द्र मोदी का स्थान लेने वाले बीजेपी नेता का नाम पुच्छा गया था. इस प्रश्न के जवाब मे 30 प्रतिशत लोगों ने गृह मंत्री Amit Shah के नाम पर मुहर लगाई. हालांकि दूसरे नंबर पर हिंदुत्व की छवि को लेकर मशहूर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं. वैसे इस तरह का सर्वे क्यों कराया गया यह रहस्य बना हुआ है. चुनिदा राजनितिक विश्लेषक यह मान रहे हैं कि मोदी की पकड़ ढीली पढ़ रही है और अमित शाह मजबूत होते जा रहे हैं.

वैसे एक सर्वे और भी हुआ था उसके अनुसार सर्वे में शामिल 25.6 फीसदी लोग मानते हैं कि भविष्य में अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे सकता है तो वह राहुल गांधी हैं. 21.9 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देने में सक्षम बताया है. 7.9 फीसदी लोगों ने ममता बनर्जी को भी भविष्य में पीएम मोदी को टक्कर देने में सक्षम माना है.

दुसरे सर्वे से ज्यादा पहले सर्वे की चर्चा हो है. तीन जनवरी से 13 जनवरी 2021 के बीच 12,232 लोगों के बीच किए गए इस सर्वे में 67 फीसदी ग्रामीण आबादी और 33 फीसदी शहरी आबादी शामिल है। वैसे सर्वे में यह भी पुच्छा गया था कि नरेन्द्र मोदी के बाद अगला प्रधानमंत्री किसको देखना चाहोगे तो लोगो ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे पहले लिया गया. गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी पसंद हैं. बता दें कि इसी सर्वे ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे भरोसेमंद मुख्यमंत्री भी बताया है. उनके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोगों ने पसंद किया है.

क्या Amit Shah बन रहे हैं मोदी के लिए खतरा?

मीडिया हॉउस के सर्वे ने मोदी भक्तो के बीच अनेक प्रश्न उपस्थित कर दिए हैं. मोदी- शाह की जोड़ी में सब कुछ सही चल रहा है उसमे भी प्रश्न पैदा कर दिया है. शाह के बढते कद से मोदी भक्तों में खतरा महसूस होने लग गया है. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खुद को महत्मा के रूप में ढालने को भी इस सर्वे को जोड़ा जा रहा है. अन्दर की बात क्या है यह जानने को सब आतुर है.

वैसे सर्वे के नतीजे कांग्रेस के लिए चिंता का सबब हैं। केवल सात प्रतिशत लोग राहुल गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं पांच प्रतिशत लोग अरविंद केजरीवाल को इस पद के लिए पसंद करते हैं। चार प्रतिशत लोगों की पसंद सोनिया गांधी और ममता बनर्जी हैं। केवल तीन प्रतिशत लोग प्रियंका गांधी वाड्रा को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखते हैं। राजनाथ सिंह को भी तीन प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। इसके अलावा दो प्रतिशत लोगों की पसंद मायावती, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार और नितिन गडकरी हैं।

Spread the love

Leave a Reply