इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को Women’s Cricket विश्व कप का सड्युल घोषित किया. 2022 में आयोजित होने वाले विश्व कप में 8 टीमें खेलेगी. न्यूजीलेंड के 6 शहरों में 31 मैच होंगे. 4 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस विश्व कप में भारत 6 मार्च को अपना पहला मैच खलेगी. World Cup का उद्घाटन मैच न्यूज़ीलैण्ड और क्वालीफ़ायर के बीच होगा. पहले यह विश्व कप 2021 में होना था. covid19 के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था.
भारत को 12 और 22 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भी क्वालीफायर टीमों से खेलना है। भारतीय टीम 16 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगी जिसने उसे महिला विश्व कप 2017 के फाइनल में हराया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया से 19 मार्च और दक्षिण अफ्रीका से 27 मार्च को खेलना है।

फिलहाल भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीकी टीम ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर पाईं हैं, अन्य तीन टीमों का फैसला श्रीलंका में अगले साल जून-जुलाई में होने वाले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट से होगा।
यह महिला विश्व कप का 11वां संस्करण होगा। 1973 में पहली बार इंग्लैंड ने अपनी मेजबानी में टूर्नामेंट जीता था। तब से लेकर अब तक इंग्लेंड की महिला टीम चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक छह फाइनल जीते हैं। न्यूजीलैंड को एक बार सफलता मिली है। दो फाइनल खेल चुकी भारतीय महिला टीम इस बार अपना पहला विश्व कप जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देगी।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। फाइनल तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च में दूधिया रोशनी में होगा। टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि 55 लाख डॉलर है. यह पिछली बार की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक और 2013 से सौ फीसदी अधिक है। सभी मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
Women’s Cricket वर्ल्ड कप पर मिताली राज की प्रतिक्रिया
एकदिवसीय महिला क्रिकेट टीम की भारतीय कप्तान मिताली राज बड़ी प्रतिक्रिया दी है. मिताली राज ने कहा कि भारत हर विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. हम इस बार विश्व कप जीत जाते हैं तो भविष्य में लड़कियों को अच्छी प्रेरणा मिलेगी. मिताली के इस बयान में अभी तक विश्व कप ना जीत पाने का मलाल साफ झलक रहा है.
