सामाजिक

Purvanchal समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

Purvanchal

पूर्वांचल [ Purvanchal ] समाज संघ, महरौली के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. डेरा आर्य समाज मंदिर महरौली मे कोरोना महामारी के नियमो का पालन करते हुए  21 मार्च को आयोजित इस समारोह में पूर्वांचल [ Purvanchal ] समाज संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह मंच के संचालक की भूमिका निभाई. प्रति वर्ष होली उत्सव का कार्यक्रम पूर्वांचल समाज संघ के द्वारा आयोजित किया जाता है. स्वागत भाषण देते हुए अखिलेश सिंह ने कहा किहोली टूटे दिलो को जोड़ने का पर्व है.

उन्होंने कहा कि होली पर्व पर बुराइयों को भस्म कर अच्छाइयों का उत्सव मनाए. अखिलेश सिंह ने संस्था की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया. स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भरपूर आन्नद लिया. पूर्वांचल समाज संघ के पदाधिकारीयो का बहुत  सहयोग रहा है. मुख्य रुप से राज श्री कुमार, जीवन धारा ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं पूर्वांचल समाज की संरक्षिका अनिता शास्त्री, पूर्वांचल [ Purvanchal ] समाज की उपाध्यक्षा  प्रभा कुमारी, महामंत्री नीतू सिंह,  रंधीर मिश्रा प्रवक्ता, अर्चना सिंह उप महामंत्री, तमन्ना जोशी अधिवक्ता, बीश्वजीत शाही, प्रियंका सिंह संगठन मंत्री, मालती रॉय अधिवक्ता, अलोक सिंह, अमित ठाकुर,  संघ के संरक्षक पुर्व सी एम ओ डाक्टर गोपल भगत, नव ज्योति समाज के अध्यक्ष एवं पूर्वांचल समाज के संरक्षक अरविंद वर्मा, शिक्षक ए सर कोचिंग के निदेशक एवं संरक्षक अनिल सिंह, आशा मिश्रा, सुर्भी रुकमनि देवी, राधेश्याम शिक्षक, सुर्यजीत सिंह, गणपति झा, ईश्वर ठाकुर का सहयोग सराहनीय रहा है.

 

Purvanchal

 

अतिथियों का स्वागत अर्चना सिंह, अनिता शास्त्री, प्रभा जी ने किया. मुख्य अतिथि रूबी यादव पुर्व निगम पार्षद, पुस्पा सिंह पुर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,  मनोज शर्मा मंडल अध्यक्ष, राहुल ढाका जिला अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा, अरुण रॉय रहे. अनिल सिंह, रंधीर मिश्रा, सुर्यजीत सिंह राधेश्याम कार्यक्रम की व्यव्स्था पर पैनी नजर रखे हुए थे.

Spread the love

Leave a Reply