धर्म - कर्म

Jain News होली चातुर्मासी पर आचार्य आनंदऋषि जी का 29 वां स्मृति दिवस आयोजित

Jain News

जोधपुर : Jain News  श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ महावीर भवन नीमाज की हवेली में विराजित लोकमान्य संत रूपचंद जी म.सा. व सुकून मुनि म.सा. के सुशिष्य पूज्यश्री मुकेश मुनि जी म.सा. , हरीश मुनि जी म.सा. , हितेश मुनि जी म.सा. , सचिन मुनि जी म.सा. के सान्निध्य में होली चातुर्मासी और आचार्य आनंदऋषि जी म.सा. के 29 वां पूण्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुकेश मुनि जी ने नमस्कार महामंत्र का जाप करवाते हुए आयम्बिल का प्रत्याख्यान भी करवाया.

श्री मुकेश मुनि जी म.सा. ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि होली अपने दोषों को स्वाह कर आपसी प्रेम की भावना विकसित करने का पर्व है. इस दिन बहार के रंगों की बजाय भीतर में आध्यात्मिक रंगों से होली खेलनी चाहिए. मुकेश मुनि जी ने श्रमण संघ क्र द्वितीय आचार्य आनंदऋषि जी म.सा. का गुणानुवाद किया.

Jain News

हरीश मुनि जी म.सा. ने कहा कि प्रेम सन्देश देने वाले होली पर्व पर प्रेम और अहिंसा की अलख जगाने वाले आचार्य भगवन आनंदऋषि जी म.सा. की पुन्य स्मृति कर हम आह्लादित हैं. हितेश मुनि म.सा. ने होली के महत्त्व की चर्चा करते हुए आचार्य आनंदऋषि जी के व्यक्तित्व पर प्रकास डाला. सचिन मुनि जी म.सा. ने होली को खुशियों का रंग बिखेरने वाला पर्व बताते हुए कहा कि आनंदऋषि जी म.सा. ने सर्व समाज के कल्याण को महत्व दिया.

इस अवसर पर महासती पुर्वाश्री म.सा. , महासती निधिश्री म.सा. ने होली के महत्व को प्रतिपादित करते हुए आचार्यश्री के प्रति श्रधासुमन अर्पित किये.संघ के महामंत्री सुनील चौपडा ने संतों के वचनों को आत्मसात करने की भावना व्यक्त करते हुए मुनियों के मिल रहे प्रवास के लिए कृतज्ञता व्यक्त की.

30 को होगा मुनियों का जैतारण की और विहार 

संघ के महामंत्री सुनील चौपडा ने बताया कि मुकेश मुनि म.सा. आदि सभी साधू – साध्वियों का 30 तारीख के प्रवचन तक जोधपुर में प्रवास होगा. उसके बाद जैतारण रूप मुनि जी के धाम की तरफ विहार होने की सम्भावना है. मुकेश मुनि जी ने इस तरह की घोषणा की है.

 

Jain News by सुनील चौपडा, महामंत्री – श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, जोधपुर

 

International Womens Day पर महिलाओं का हुआ सम्मान

Spread the love

Leave a Reply