सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन इंडियन टीम की आस्ट्रलिया के तेज गेंदबाजों के सामने बती गुल हो गई. दुसरे दिन india मजबूत स्थति में नज़र आ रही थी. आज तीसरे दिन की शुरुआत से ही दबाब में दिख रही थी. आस्ट्रलिया ने पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को पहली पारी में 244 रन पर ऑल आउट करने के बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की अटूट अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर शिकंजा कस दिया. इंडियन टीम पर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 197 रन की बढ़त बना ली है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 103 रन बना लिए थे. पहली पारी के शतकवीर स्मिथ 29 और लाबुशेन 47 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी एक बार फिर विफल रही और टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सकी. पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले विल पुकोवस्की (10) 16 के कुल स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार हो गए. 35 के कुल स्कोर पर डेविड वार्नर (13) को रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया.
एक समय भारत का स्कोर 195 रन पर 4 विकेट था, लेकिन इसके बाद भारत ने अपने आखिरी 6 विकेट 49 रन बनाने में ही गंवा दिए. इस दौरान भारत की बैटिंग में बहुत बड़ी लापरवाही देखी गई. टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज रन आउट होकर अपने-अपने विकेट ऑस्ट्रेलिया को तोहफे में दे गए. भारत की पहली पारी के दौरान हनुमा विहारी (4), रविचंद्रन अश्विन (10) और जसप्रीत बुमराह (0) रनआउट हुए.

पिछले मैच में शतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. रहाणे के आउट होते ही हनुमा विहारी (4) और ऋषभ पंत (36) भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए. पुजारा ने 176 गेंद में 50 रन बनाए. रवींद्र जडेजा 28 रनों पर नाबाद लौटे.
इंडियन टीम को मिली ख़ुशी, अश्विन का विश्व रिकोर्ड
भारत के लिए तीसरा दिन कोई खास नही था. बल्लेबाज जिस तरह गलती पर गलती कर रहे थे उससे निराशा ही हाथ लग रही थी. परन्तु एक समय ऐसा भी आया जब इंडियन खिलाड़ी ख़ुशी से झूम उठे. बात उस समय की है जब ऑस्ट्रेलिया के लिए विल पुकोस्वकी और डेविड वार्नर पारी की शुरुआत करने मैदान आए. पहली पारी में अर्द्धशतक लागने पुकोस्वकी दूसरी पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 10 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने. इसके बाद पारी को संभालने की जिम्मेदारी वार्नर और मार्नस लाबुशेन पर आई लेकिन टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्र अश्विन ने वार्नर को एलबीडबल्यू आउट कर ऐसा नहीं होने नहीं दिया. वहीं वार्नर का विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बाएं हाथ के बल्लेबाज को सबसे अधिक बार आउट करने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं. इस फॉर्मेट में यह 193वां मौका था जब अश्विन ने बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकेट हासिल किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम था. मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 191 बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वार्न ने 184 मौकों पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजने का कारनामा कर चुके हैं.
