खेल - खिलाडी

रविन्द्र जडेजा के थ्रो ने रोका आस्ट्रलिया का रथ, विडिओ वायरल

रविन्द्र जडेजा

सिडनी टेस्ट के दुसरे दिन रविन्द्र जडेजा [ Ravindra Jadeja ] ने चमक बिखेरी. आस्ट्रलिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन रविन्द्र जडेजा ने 4 विकेट लेने के साथ एक दनदनाते थ्रो से स्मिथ को रन आउट किया. जडेजा की घातक गेंदबाजी के कारण ही Aus पहली पारी में 338 रन ही बना पाई. उन्होंने 18 ओवरों में 62 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए.

वैसे रविन्द्र जडेजा की आज चर्चा जिस बात के लिए हो रही है वो दनदनाते थ्रो के लिए है. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गेंद को स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला. स्मिथ पहला रन पूरा करने के बाद दूसरे रन के लिए तेजी से दौड़े, लेकिन डीप स्क्वायर लेग में मौजूद जडेजा ने गेंद को स्टंप्स पर डायरेक्ट हिट किया और स्मिथ 131 रन पर आउट हो गए. जडेजा का गोली की तरह आये इस थ्रो ने स्मिथ को भी अचंभित कर दिया. उनका इस थ्रो का विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

जडेजा के अलावा जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला. वहीं रविचंद्रन अश्विन एक भी विकेट नहीं ले पाए.  कंगारुओं की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा रन बनाए. वहीं मार्नस लाबुशेन अपने शतक से महज महज 9 रनों से चूक गए. इसके अलावा अपना पहला मैच खेल रहे विल पुकोवस्की ने 62 रन का योगदान दिया.

रविन्द्र जडेजा ने माना करियर का बेस्ट थ्रो

स्टीव स्मिथ के रन आउट को जडेजा ने करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करार दिया.  इस बेहतरीन फील्डर ने  कहा कि वह बार बार इसे ‘रिवाइंड’ कर देख सकते हैं. मीडिया द्वारा यह पूछने पर कि वह क्या देखना पसंद करेंगे, उन्होंने जो चार विकेट लिये या फिर यह रन-आउट तो इस सीनियर आल राउंडर ने जवाब दिया, ‘मैं इस रन-आउट को ‘रिवाइंड’ (पीछे करना) करके ‘प्ले’ करूंगा क्योंकि यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है. तीस गज के घेरे के बाहर से सीधे हिट करना, यह ऐसा क्षण है जो आपको संतोष देता है,’ वास्तव में यह बात सही है कि यह पहला मौका है, जब रवींद्र जडेजा ने तीस गज के घेरे के बाहर से किए पावरफुल थ्रो से सीधे बेल्स उडायीं और इसी वजह से यह कोशिश उनके दिल के सबस ज्यादा करीब बस गयी.

भारत की अच्छी शुरुवात

बल्लेबाजी कैने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही. शुभमन गिल ( Shubman Gill ) और रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़ चुके थे. दोनों ही बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे और लग रहा था कि ये सलामी जोड़ी, शतकीय साझेदारी बना लेगी. लेकिन रोहित ने गलती कर दी. उन्होंने जोश हेजलवुड की गेंद पर गलत शॉट खेल दिया और आउट हो गए.

रविन्द्र जडेजा टीम साथी

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं. भारत अभी कंगारुओं से 242 रन पीछे है.अजिंक्य रहाणे 5 और चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. मैच के तीसरे दिन इन दोनों बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. टीम इंडिया हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त बनाने की कोशिश करेगी.

Spread the love

Leave a Reply