धर्म - कर्म

जैन मुनि भूपेंद्र कुमार ने सुनाया नववर्ष पर महामंगल पाठ

राजस्थान के एक छोटे से शहर पीलीबंगा में जैन मुनि भूपेंद्र कुमार का प्रवास चल रहा है. जैन मुनि के कारण इस छोटे शहर में नववर्ष की सुबह कुछ अनूठी हुई. जहाँ हर कोई New Year को अपने ढंग से सेलिब्रेट कर रहा था तो पीलीबंगा में महामंगल पाठ के मंत्र कानों में गूंज रहे थे. इन मंत्रो को सुनने के लिए केवल पीलीबंगा के श्रदालु ही नही बल्कि उड़ीसा , बंगाल, राजस्थान आदि अनेक राज्यों से लोग पहुंचे हुए थे.

पीलीबंगा जैन भवन के प्रांगण में नववर्ष के अवसर पर वृहद मंगल पाठ का श्रवण करवाते हुए भूपेंद्र कुमार जी ने कहा कि जब हम नए वर्ष के अंदर प्रवेश कर रहे हैं और उस समय यदि अपने जीवन के अंदर मंगल मंत्रों के जप अनुष्ठान के साथ में नए वर्ष में प्रवेश कर ते हैं तो हमारा नया वर्ष है यह अपने आप ही मंगलमय बनना प्रारंभ हो जाता है ।

जैन मुनि ने कहा कि आज हम शुक्रवार के दिन 2021 के अंदर नए वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं यह बरस हमारे को पिछले बरस का सिंहावलोकन करने का अवसर प्राप्त करता है ,2020 हमारा जो बीत गया है उसके अंदर हमारे जीवन के अंदर क्या-क्या अच्छे कार्य किए और क्या अकरणीय कार्य किए यह भी हमारे को सोचने का एक अवसर प्राप्त होता है ।

जैन मुनि

तपस्वी मुनि भूपेंद्र कुमार ने कहा कि इस अवसर पर हम अपने मन में जो बुरे काम किए हैं हम नहीं करेंगे और जो हमने अच्छे काम किए हैं और ज्यादा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे तो हमारा यह मंगलमय नववर्ष प्रवेश है यह अपने आप ही हमारे लिए मंगलमय हो जाएगा ।

जैन मुनि के सान्निध्य में होगा सामायिक फेस्टिवल

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री सतीश पुगलिया ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के के तत्वाधान में 3 जनवरी को पूरे विश्व के अंदर सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, उस कार्यक्रम के बैनर का अनावरण  जैन सभा के अध्यक्ष एवं आंचलिक सीमिती के मंत्री मूलचंद जी बांठिया, महासभा के आंचलिक प्रभारी देवेंद्र जी बांठिया, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष हनुमान जी जैन, एसएस जैन सभा की तरफ से अमित जैन,  भगवान शीतलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट की तरफ से सुभाष जी डागा और तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष अनिल डाकलिया, कोषाध्यक्ष अरिहंत दफ्तरी के साथ सभी सदस्यों ने बैनर का अनावरण किया ।  और सभी श्रावक समाज से रविवार को सभी को ज्यादा से ज्यादा सामयिक फेस्टिवल के अंदर सम्मिलित होने के लिए आह्वान किया ।
इस अवसर पर उड़ीसा प्रदेश के कांटाभाजी से सुशील अग्रवाल, हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले से उचाना मंडी के श्रावक श्राविका, कलकत्ता से समागत चंद्रा देवी कोठारी,  श्री डूंगरगढ़ से लक्ष्मीपति बेगवानी के परिवार ,हनुमानगढ़ तेयुप के सदस्य पारस बोथरा, प्रदीप बरडिया के साथ पीलीबंगा के गणमान्य श्रावक- श्राविकायो, ज्ञानशाला के ज्ञानर्थियो ने भी  मंगल पाठ के अंदर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
Spread the love

Leave a Reply