धर्म - कर्म

New Year पर पीलीबंगा में होगा महामंगल पाठ

जैन मुनि भूपेंद्र कुमार के सान्निध्य में New Year पर महामंगल पाठ का आयोजन किया जायेगा. राजस्थान के एक छोटे से शहर पीलीबंगा में होने वाले इस महाआयोजन से रोनक आई हुई है. चरों और  यही चर्चा है कि तपस्वी संत मुनि भूपेंद्र कुमार के मुख से नये साल की पहली सुबह महामंगल पाठ का श्रवण कर सभी कठिनाइयों से निज़ात पा लेंगे. आयोजको की माने तो इस पाठ के अवसर पर पुरे देश से श्रद्धालु जुटेंगे. बड़ी संख्या में श्रधालुओं के आने की संभावना को देखते हुए भारी व्यवस्था की जा रही है.

आपको बता दें कि आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि भूपेंद्र कुमार तपस्या और मौन की साधना में विशेष तौर पर नियोजित रहते हैं. उनको स्पस्ट वादी संतों में गिना जाता है. जैन मुनि ने अपनी साधना काल में लम्बी लम्बी पदयात्राएं की है. हर मुद्दों पर निर्भीकता से विचार रखने वाले मुनि के रूप में जाने जाते हैं. मुनि भूपेंद्र कुमार अपने सहगामी संत मुनि पद्म कुमार के साथ पिछले कुछ महीनों से हनुमानगढ़ , श्रीगंगानगर जिले के गाँवो में धर्म की अलख जगा रहे हैं. उन्होंने अपना चातुर्मास पीलीबंगा के जैन भवन में किया था.

मुनि पद्म कुमार ने बताया कि पीलीबंगा के श्रदालुओं की भावना को ध्यान में रखते हुए महामंगल पाठ के आयोजन का मौका उनको दिया गया है.  उन्होंने कहा कि 2020 का साल सबके लिए नुकसान दायक रहा है. बहुत सारे लोगों ने दुःख झेला है. ऐसे समय में नया साल मंगलमय होना नितांत जरुरी है. नये वर्ष की शुरुआत महामंगल पाठ से की जाएगी तो 2021 में सब कुछ मंगल ही मंगल होगा.

New Year पर जैन मुनि

New Year पर 1 जनवरी को होगा आयोजन

पीलीबंगा में प्रवास कर रहे मुनि पद्म कुमार ने बताया कि 1 जनवरी को सुबह 9 बजे यहाँ के जैन भवन के प्रांगण महामंगल पाठ का आयोजन किया जायेगा. व्यवस्थापको द्वारा बहार से आने वाले भक्तो के लिए बहुत सुंदर व्यवस्था की गई है. इस अवसर पर मुनि भूपेंद्र कुमार द्वारा अपनी ओजस्वी वाणी से अनेको चमत्कारी मंत्रो के साथ वृहद् मंगलपाठ का उच्चारण किया जायेगा.

Spread the love

Leave a Reply