JKBM Foundation की ओर से संस्था के कर्मठ कार्यकर्ता समाजसेवी कमल कुमार के जन्मदिन पर आयुर्वेदिक संभल के वृक्ष का रोपण किया गया. लाड़ो सराय में आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था की और से यह संदेश दिया गया कि हमें अपने जन्मदिन को यादगार बनाने और भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कोई ना कोई वृक्षों का रोपण जरूर करना चाहिए।
संस्था के मार्गदर्शक श्री डॉ धर्मेंद्र कुमार पटेल की “प्रदूषण मुक्त भारत” (पीपल नीम तुलसी अभियान)के मुहिम को जन जन तक पहुंचाने का कार्य संस्था का हर सदस्य कर रहा है। इसी प्रयास को आगे बढाने के लिए आज़ बिहार निवासी दिल्ली प्रवासी सोशल गुरु संजय भाई, श्री जय नारायण, श्रीमती रमन देवी, श्रीमती नीना देवी, मो. मुबारक,मो. इमरान, श्री अपूर्व सेजवाल, श्री कमला प्रसाद जी ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया.
Foundation के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री कमल कुमार को जन्म दिवस पर स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर JKBM फाउंडेशन की ओर से सभी के बीच लड्डू वितरण किए गये। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में JKBM फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी राजेश सेजवाल ने बखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

JKBM Foundation 2015 से कर रहा है समाज हित के कार्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी राजेश सेजवाल ने बताया कि JKBM Foundation समाज हित में अनेकों कार्यो करती आ रही है। देश में बच्चों को शिक्षित करने हेतु भाटी माइंस में गुरु जी ज्ञान पीठ विधालय और आईं आईं टी गेट की लाल बत्ती पर रोड़ स्ट्रीट पाठशाला के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करना, गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों कि शादियां, दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण से निजात पाने हेतु लगातार वृक्षारोपण, बेजुबान जानवरों का इलाज, बरसात के मौसम में बरसात के पानी को सुखें हुए कुओं में उस पानी को डालते हुए हार्वेस्टिंग सिस्टम पर काम करना, सर्दी में कम्बल व पुराने कपड़े बांटना आदि अनेक समाज हित के कार्य संस्था 2015 से करतीं आ रही है।
