तथास्तु की Cricket News में आपको बता दें कि मेलबोर्न में IND vs AUS के बीच खेले जा रहे टेस्ट में भारत जीत की और बढ़ रही है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर 131 रनों की बढ़त हासिल की थी. इसके बाद आस्ट्रलिया के 6 बल्लेबाजों को 133 रन पर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. भारत ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (112) के आकर्षक शतक और रवींद्र जडेजा (57) के अर्धशतक की मदद से पहली पारी में बढ़त के बाद गेंदबाजों के करिश्माई प्रदर्शन से आस्ट्रलिया को बेकफुट पर ला दिया है. भारत ने सुबह पांच विकेट पर 277 रनों से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन पहले सत्र में 49 रन जोड़े और बाकी बचे पांचों विकेट गंवाए. परन्तु आस्ट्रलिया ली पारी में 1 रन के अन्तराल में गेंदबाजो द्वारा 3 विकेट चटकाने से मैच में नई जान आ गई. Cricket News
भारतीय गेंदबाजो ने कमाल का स्पेल किया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 98 रन था जो मैथ्यू वेड (40), ट्रेविस हेड (17) और कप्तान टिम पेन (1) के आउट होने से छह विकेट पर 99 रन हो गया. ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (नाबाद 17) और पैट कमिंस (नाबाद 15) ने दिन के बाकी बचे 18 ओवरों में कोई विकेट नहीं गिरने दिया. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए अब तक 34 रन जोड़े हैं. भारत की तरफ से जडेजा ने दो, जबकि उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने एक- एक विकेट लिया है.

भारतीय पारी में भी रहा विकेटों का पतझड़
इससे पहले भारतीय पारी में रहाणे की शतकीय पारी का रन आउट होने से अंत हुआ. वह टेस्ट मैचों में पहली बार रन आउट हुए. उन्होंने 223 गेंदें खेलीं तथा 12 चौके लगाए. रहाणे ने जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की. जडेजा की 159 गेंदों की पारी में तीन चौके शामिल हैं. जडेजा जब अर्धशतक से एक रन दूर थे तब उन्होंने शार्ट कवर पर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े. रहाणे ने उन्हें वापस नहीं भेजा और आगे बढ़ गए पर समय पर क्रीज तक नहीं पहुंच पाए. जडेजा की ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने उनकी शार्ट पिच गेंदों से कड़ी परीक्षा ली. उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की. इसके बाद मिशेल स्टार्क (78 रन देकर तीन विकेट) की एक शॉर्ट पिच गेंद पर पुल करके उन्होंने डीप मिडविकेट पर कैच दिया.
भारत के निचले क्रम के अन्य बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर पाए. अश्विन ने 14 रन बनाए. नाथन लियोन (72 रन देकर 3) और जोश हेजलवुड (47 रन देकर 1) ने भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटने में देर नहीं लगाई.
Cricket News : तीसरे दिन की महत्वपूर्ण बातें
- भारत को आखिरी सत्र में कमिंस का विकेट भी मिल जाता, लेकिन अश्विन की गेंद पर पंत उनका कैच लेने में नाकाम रहे.
- सिराज ने अपने पहले स्पेल की पहली गेंद पर ही हेड को दूसरी स्लिप में कैच करा आउट किया.
- जडेजा ने पेन को विकेट के पीछे कैच कराया. अंपायर की न पर रहाणे ने रिव्यू लिया. रीप्ले से लगा कि गेंद ने बल्ले को स्पर्श किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इस फैसले से खुश नहीं दिखे.
- 38वें ओवर में जडेजा की एलबीडब्ल्यू की विश्वसनीय अपील पर वेड ने रिव्यू गंवाया.
- स्टीव स्मिथ (8) का लचर प्रदर्शन बरकरार रहा और अपने करियर में दूसरी बार उन्होंने पूरे मैच में 10 से कम रन बनाए. बुमराह ने उन्हें लगातार लेग स्टंप पर गेंद कराई और आखिर में उनकी ऐसी ही एक गेंद गिल्ली को गिराकर भारत को महत्वपूर्ण विकेट दिला गई. बल्लेबाज ही नहीं गेंदबाज को विश्वास नहीं हुआ कि विकेट गिर चुका है.
- अश्विन ने मार्नस लाबुशेन (28) को अपनी कैरम बॉल के जाल में फंसाया. बल्लेबाज ने उनकी गेंद रक्षात्मक रूप से खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में रहाणे के पास चली गई.
- भारत को तेज गेंदबाज उमेश की सेवाएं कम मिलीं, जिन्हें अपना चौथा ओवर करते समय पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. उमेश ने इससे पहले अपने दूसरे ओवर में ही जो बर्न्स (4) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया, जिस पर बल्लेबाज एक रिव्यू भी गंवाया था.

