खेल - खिलाडी

India vs Australia 2nd Test आस्ट्रलिया 195 पर ढेर

India vs Australia 2nd Test के पहले दिन आस्ट्रलिया 195 पर ढेर हो गई. भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारू बेबस नज़र आये. खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन था. शुभमन गिल (28 रन) और चेतेश्वर पुजारा (7 रन) क्रीज पर जमे हुए थे. भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. शून्य पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. मयंक अग्रवाल इस मैच में भी फ्लॉप रहे. उनको आस्ट्रलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.  इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने कोई चुक नही की.

इससे पूर्व भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिये. रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके. रवींद्र जडेजा के खाते में एक विकेट आया. इनके संयुक्त प्रदर्शन ने आस्ट्रलिया को सस्ते में समटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आस्ट्रलिया के  मार्नस लाबुशेन  48  ट्रेविस हेड  38 मैथ्यू वेड 30 रन ही कुछ जम पाए. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ खाता भी नही खोल पाए. भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्टीव स्मिथ को शून्य रन पर आउट कर भारत को बड़ी रहत दिलाई. स्मिथ का आउट होना ही भारत के लिए मैच को नया मोड़ देने वाला साबित हुआ. अश्विन ने उनकों लेग गली में नए उप-कप्तान चेतेश्वर पुजारा को कैच करा कर आउट किया.

India vs Australia

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में स्मिथ के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम पतझड़ की तरह विकेट गिराते हुए चली गई. India vs Australia 2nd टेस्ट में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया. भारतीय जांबाजों ने इस मोके को अवसर में बदलने की कोई कसर नही छोड़ी. विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कर रहे आन्जिक्य राहाणे ने सुझबुझ के साथ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया.

India vs Australia scor

photo by bcci twitter

India vs Australia : दोनों टीमों में थे ये खिलाड़ी

फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है. मेलबर्न टेस्ट में वह 1-1 से बराबरी कर सीरिज में वापसी चाहेगी. टीम इंडिया की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है. नियमित कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट गए हैं. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.  दुसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों ने इन खिलाडियों को मोका दिया.

भारतीय टीम

1. अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2. मयंक अग्रवाल, 3. शुभमन गिल (डेब्यू), 4, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), 5. हनुमा विहारी, 6. ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 7. रवींद्र जेडजा, 8. आर. अश्विन, 9. उमेश यादव, 10. जसप्रीत बुमराह,11. मो. सिराज (डेब्यू)

आस्ट्रलिया टीम

1. जो बर्न्स, 2. मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), 3. मार्नस लाबुशेन, 4. स्टीव स्मिथ, 5. ट्रेविस हेड, 6. कैमरन ग्रीन, 7. टिम पेन (कप्तान), 8. पैट कमिंस, 9. मिशेल स्टार्क, 10. नाथन लियोन, 11. जोश हेजलवुड.

Spread the love

Leave a Reply