धर्म - कर्म

Yoga Day News स्वस्ति फाउंडेशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

तथास्तु नेटवर्क Yoga Day News | स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट एवं एकता द यूथ पावर ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।सभी साधक गणों ने बढ़ चढ़ कर योग के इस कार्यक्रम में भाग लिया और सभी ने प्रेम के साथ योग एवं प्राणायाम करके अपने शरीर को स्वस्थ रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य मुकेश शास्त्री जी रहे जिन्होंने सभी साधकों को आशीर्वाद दिया और बताया कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसको आगे ले जाना हम सबका फर्ज है।इसलिए सभी लोग प्रतिदिन योग जरूर करें।

Yoga Day News

स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश शास्त्री जी ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है हमें अगर अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो हमें योग को अपने जीवन में अपनाना होगा और प्रत्येक व्यक्ति यही संकल्प ले कि हम स्वयं भी योग करें और दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें, तब जाकर हम जो “सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामयः” का जो स्वप्न देख रहे हैं उसको चरितार्थ कर पाएंगे।

एकता द यूथ पावर ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जतिन कंसल जी ने योग के बारे में बात करते हुए बताया कि सभी साधकों को प्रतिदिन योग जरूर करना चाहिए ताकि यह ऋषि मुनियों की विरासत को बचाया जा सके। योग हमारे जीवन का मुख्य अंग है आप सभी प्रतिदिन योग अवश्य करें। इसके बाद अंत में सभी का धन्यवाद के एवं शांति पाठ करके कार्यक्रम का समापन हुआ।

Yoga Day News

 

Yoga Day News by Tathastu Network

Spread the love

Leave a Reply