धर्म - कर्म

Nathdwara News तेरापंथ का ही नही, पूरे नाथद्वारा का गौरवपूर्ण एसेट -सी पी जोशी

Nathdwara News : नव्य निर्मित तेरापंथ भवन का भव्य लोकार्पण सोमवार को युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेशकुमारजी ‘हरनावां’ के सान्निध्य में, राजस्थान विधानसभाध्यक्ष डा सी पी जोशी की अध्यक्षता व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक हुआ।

तेरापंथ कन्यामंडल के नमस्कार महामंत्र पर मुद्रा पर एक्शन सॉन्ग के आगाज़ से शुरू हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुरेशकुमारजी ‘हरनावां’ ने कहा – वर्षों से पालित सपना आज आकार ले रहा है, शहर के बीच इतना विशाल भवन दुर्लभ संयोग है। बुजुर्गों का प्रोत्साहन और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही है इतने कम समय में इतनी बड़ी योजना को आकार मिला। यह भवन आत्म की शुद्धि का प्रयोगस्थल बनें यही मेरे मन की मंगलभावना है।

मुनि संबोधकुमारजी ‘मेधांश’ ने अपने संयोजकीय वक्तव्य में कहा- चुनौतियों, संघर्षों से मिलने वाली सफलता का स्वाद क्या होता है, यह आज महसूस किया जा सकता है। मुनि पद्मकुमार ने कहा- भवन का लोकार्पण हो रहा है, यहां आने वाले हर व्यक्ति को यहां सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो यही हमारा लक्ष्य हो।

Nathdwara News

भवन के इस दिव्य रूप को देखकर आश्चर्यचकित हूं

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने कहा- यह तेरापंथ का नहीं, अपितु नाथद्वारा का गौरवपूर्ण एसेट बन गया है। बचपन से इस गली से निकलते हुए इसे नोहरे के रूप में देखते रहे। आज भवन के इस दिव्य रूप को देखकर आश्चर्यचकित हूं। मुनिप्रवर के प्रति आभार की आपकी प्रेरणा से यह विराट भवन समाज को समर्पित हुआ। उद्घाटनकर्ता चंद्रप्रकाश पगारिया ने भावपूर्ण विचारों के साथ सभी के आत्मीय सहकार का अभिनंदन किया।

बतौर मुख्यअतिथि नेता प्रतिपक्ष – गुलाबचंद कटारिया ने कहा – मेरा सौभाग्य है कि मैं जन्मना जैन हूं। इस भवन से अध्यात्मत्की गंगा बहे, यह भवन समस्याओं का समाधायक बनें यही शुभकामना है। कार्यक्रम में देलवाड़ा सरपंच मांगीलाल कटारिया, सकल जैन समाज अध्यक्ष ईश्वर सिंह सामोता, ते यु प अध्यक्ष व पार्षद रमेश राठौड़, तेरापंथ सभा उदयपुर अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती रसीला सोनी, शिलान्यासकर्ता चांदमल सोलंकी, आधार स्तम्भ बाबूलाल तलेसरा के सुपुत्र सुनील तलेसरा ने भी विचार व्यक्त किए।

स्वागत तेरापंथ सभाध्यक्ष मदनलाल ओस्तवाल व आभार मंत्री निर्मल राठौड़ ने किया। तेरापंथ महिला मंडल , पगारिया परिवार ने समूहगान, श्रीमती कविता जैन ने विचारों की प्रस्तुति दी।

Nathdwara News

भामाशाहों का हुआ सम्मान

तेरापंथ भवन के निर्माण में उदारमाना भामाशाहों व उल्लेखनीय सहयोगियों का तेरापंथ सभा द्वारा उपरणा, वर्धापन पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। मंच संचालन मुनि संबोध कुमार व हॉल निर्माणकरता निर्मल छाजेड़ ने किया

पगारिया दंपती ने लिया आजीवन शीलव्रत का संकल्प

कार्यक्रम में भवन निर्माण समिति संयोजक चंद्रप्रकाश पगारिया व धर्मपत्नी श्रीमती मांगी देवी पगारिया ने आजीवन शीलव्रत का संकल्प स्वीकार किया। कार्यक्रम में तेरापंथ महासभा सदस्य रमेश सोनी, सी. आइ पूरणमल, डी. वाइ. एस. पी छगन पुरोहित, न्यायपालिका अध्यक्ष मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Nathdwara News by निजी संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply