मौज - मस्ती

Kangana Ranaut ने भाई- बहिनों को दिए इतने महंगे फ़्लैट

नई दिल्ली: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज-कल किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं. वे अपनी बेबाकी के कारण विशेष तौर पर जानी जाती है. वैसे उसके आस पास रहने वाले उसे रहम दिल भी बताते हैं. आज ऐसी ही खबर सामने आई है कि कंगना ने अपनी बहन रंगोली, भाई अक्षत और दो और कजिन को चंडीगढ़ में फ्लैट दिलाए हैं.

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने चारों भाई-बहनों के लिए 4 करोड़ में 4 फ्लैट्स खरीदे हैं. चारों फ्लैट्स् काफी शानदार बताए जा रहे हैं. मीडिया प्लेटफोर्म पर चल रही एक रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया, ‘कंगना हमेशा अपने भाई-बहनों की बहुत मदद करती रही. उन्होंने इसे बार-बार साबित भी किया है. इस बार उन्होंने चंडीगढ़ के एक बहुत ही पॉश इलाके में शानदार फ्लैट गिफ्ट किए हैं. संपत्ति हवाई अड्डे के काफी करीब है. इन फ्लैट्स की अच्छी रोड कनेक्टिविटी है. साथ ही ये अच्छे मॉल और रेस्तरां के आसपास हैं.

मीडिया सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री (Kangana Ranaut)  ने शहर में अपना घर होने के भाई-बहन के सपने को पूरा किया है. सूत्र ने कहा, ‘हिमाचल के लोग हमेशा शहर में घर बनाने का सपना देखते हैं और कंगना ने अपने भाई-बहनों का ये सपना साकार किया है.’

जॉर्ज क्लूनी के नक्शेकदम पर चल रही हैं कंगना

कंगना (Kangana Ranaut) के इस कदम को देखकर यही लगता है कि कंगना जॉर्ज क्लूनी के नक्शेकदम पर चल रही हैं. जॉर्ज क्लूनी ने एक बार अपने 14 दोस्तों को 1 मिलियन नकद दिए थे. कंगना के इस कदम से ये साफ जाहिर हो गया है कि कंगना अपने परिवार और भाई-बहनों के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं और उन्हें बहुत प्यार करती हैं.

Kangana Ranaut पहले भी करती रही हैं फैमिली का सपोर्ट

अपने भाई बहिनों के साथ कंगना photo by instagram

बता दें, कंगना (Kangana Ranaut) ने इससे पहले अपने भाई अक्षत की शादी का पूरा खर्च उठाया था. शाही अंदाज में शादी उदयपुर में की गई थी. उससे कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने कजिन भाई की शादी भी की थी. वो भी काफी शानदार थी. इन दोनों ही शादी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए रहे. यही नहीं एक्ट्रेस ने पहले भी अपनी बहन रंगोली के लिए कुछ खास किया था. उन्होंने रंगोली के घर का इंटीरियर डेकोर भी कराया था. इसकी क्लासी फोटो भी एक्ट्रेस ने शेयर की थी.

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी नई फिल्मों का ऐलान कर दिया है. फिल्म का नाम मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ (Manikarnika) है. इसके साथ ही कंगना की दो फिल्में रिलीज होने के लिए लगभग तैयार हैं. इनमें ‘तेजस’ (Tejas), ‘धाकड़’ (Dhaakad) और ‘थलाइवी’ (Thalaivi) शामिल हैं. धाकड़ में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago