राशिफल

Horoscope 2 February आज का राशिफल व पंचांग

आज का राशिफल व पंचांग Horoscope 2 February 2021, मंगलवार.
====================
आज और कल का दिन खास
====================
02 फरवरी : भारत ने 1952 में मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट आज के दिन जीता था।
03 फरवरी : इस दिन जापान में सेत्सुबुन मनाया जाता है जिसका अर्थ है ऋतु विभाजक दिवस।
आज का राशिफल Horoscope 2 February 2021
****************
मेष: आज यात्रा से लाभ होगा। नए अवसर मिलेंगे, शत्रु पक्ष निर्बल होगा। साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है, इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। अच्छा अवसर है। रुके कार्य अभी निपटा सकते हैं, किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कुछ धार्मिक कार्य भी करेंगे। निवेश भी आपके लिए लाभदायक है।

वृषभ:

कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की चिंता से मन परेशान हो सकता है। यात्रा में असुविधा रहेगी। चाहकर भी मन को शांति नहीं मिलेगी। गुरु मंत्र का जप करें। किसी कार्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। पिता और पुत्र में मतभेद हो सकता है।
मिथुन: आपका प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, यात्रा सुखद रहेगी और उन्नति का समाचार मिलेगा। शत्रु निर्बल रहेंगे और आपके प्रभाव से उनकी क्षमता कम होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी। अन्न-वस्त्र इत्यादि का लाभ होगा।
कर्क: जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर ही निर्णय लें। सारे काम आसानी से बनेंगे। बुद्धि विवेक से काम लेंगे तो सभी कार्यों में सफलता प्राप्‍त करेंगे। शत्रुओं पर विजय और धन-मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
सिंह: मन में सकारात्मक विचार आएंगे जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा, मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। मेहनत के अनुपात में सफलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके काम पूरे होंगे और मन की नकारात्‍मकता कम होगी।

कन्या:

यात्रा में असुविधा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें, प्रिय वस्तु की हानि का योग, कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक पीड़ाएं हो सकती हैं। अज्ञात भय के कारण नींद की समस्या बनी रहेगी। रक्तचाप, हृदय रोग, उदर विकार, नेत्रविकार आदि होने की आशंका है।
तुला: आसपास की यात्रा लाभ देगी। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी, बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। परिश्रम करने से सफलता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक: शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। व्यस्तता बढ़ेगी, नए अवसर और नए लोगों से परिचय होगा, सक्रिय रहें, सुअवसर को हाथ से न जाने दें। अच्‍छे लोगों की संगति का असर आपके ऊपर देखने को मिलेगा। मन में अच्‍छे विचार आएंगे और भावनाएं अनुकूल रहेंगी।

धनु:

प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है। भविष्य की चिंता सताएगी। संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, मन दुविधा में रहेगा। प्रिय वस्तु की हानि का योग, कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। वाद-विवाद से बचें। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक पीड़ाएं हो सकती हैं।
मकर: वाद-विवाद से बचें। अपने काम से काम रखें। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। मन में निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। खानपान का ध्‍यान रखें। मानसिक और शारीरिक व्यथा बढ़ सकती है। सुखों में कमी के कारण घरेलू झगडे़ भी हो सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
कुंभ: कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। मन में सुकून रहेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं। सफलता एवं धन लाभ की स्थिति बन रही है। पूर्ण बुद्धि-विवेक का उपयोग कर लाभ के प्रतिशत में वृद्धि की जा सकती है।
मीन: शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल मिलेंगे। संघर्ष का अन्त सुखद् रहेगा। विरोधी षडयंत्र रचेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। दोस्‍तों से मदद मिलेगी। व्यवसाय या काम में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कष्टकारी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन व मानहानि भी हो सकती है।

आज का पंचांग Horoscope 2 February 2021

*****************
तिथि  पंचमी,  16:20
नक्षत्र  हस्त  22:32
करण   तैतिल,  22:32
        गर   27:17
पक्ष  कृष्ण
योग  धृति,   27:54
वार  मंगलवार
सूर्योदय 07:09
सूर्यास्त 18:00
चन्द्रमा कन्या
राहुकाल  15.18- 16.39
विक्रमी संवत्  2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास माघ
शुभ मुहूर्त
अभिजित 12:13 – 12:56
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago