सामाजिक

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ] द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन बिहारी वेलफेर सोसायटी के अध्यक्ष सोशल गुरु संजय भाई के अथक प्रयास से किया गया।

इस डोनेशन ड्राइव में तथास्तु भव ट्रस्ट की तरफ से जरूरत मंद परिवारों के बालक बालिकाओं को कपड़े, खिलोने आदि सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में मेदानगढ़ी एक्सटेंशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव , छठ पूजा समिति छत्तरपुर एनक्लेव के अध्यक्ष गोपाल शर्मा , मां कौशल्या देवी फाउंडेशन के संस्थापक के एल गुप्ता , मनीष सिन्हा, राजेश कश्यप , सुमिता पटनायक ने उपस्थित होकर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और समाज से सहयोग का आह्वान किया।

बिहारी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संजय भाई ने कहा कि सेवा परम धर्म है। बिहारी वेलफेयर सोसायटी बिहारी लोगों के उत्थान हेतु और तथास्तु भव ट्रस्ट जाति धर्म से ऊपर उठकर हर मानव के विकास में सहायक बन रहा है। तथास्तु डोनेशन ड्राइव किसी को हीन भावना फील करवाने के लिए नहीं बल्कि प्रत्येक प्रतिभावान युवा के सपनो को साकार करने लिए है।

तथास्तु भव एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कोठारी ने संस्था द्वारा 8 वर्षों से किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण करते हुए कहा कि तथास्तु भव ट्रस्ट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में संकल्पित है।

मेदानगढ़ी एक्सटेंशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने शिक्षा पर जोर देते हुए तथास्तु भाव एनजीओ के प्रयासों से हर जरूरतमंद को लाभान्वित करने के लिया प्रेरित किया.

Tathastu Bhava Trust news by Tathastu Network

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago

ABTYP के कार्यक्रम में सम्मानित हुई मोनिका चौरडिया

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद [ ABTYP ] के सोशियल मीडिया प्रचार प्रसार उपक्रम जेटीएन… Read More

3 years ago