भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विख्यात अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ. विराट-अनुष्का के नाम से विख्यात इस जोड़ी के यहाँ आज ख़ुशी का कोई ठिकाना नही था. कोहली ने अपने twitter अकाउंट पर यह जानकारी दी. उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषा में ये खुशखबरी साझा की जिसे सुनने के लिए पूरा देश बेकरार था. उन्होंने सबसे निजता का ख्याल रखने की भी अपील की.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.”
आपको बता दें कि विराट-अनुष्का की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ. कोहली द्वारा की गई बेटी जन्म की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं. एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के नामचीन लोगों ने कमेन्ट कर बधाई दी. बेटी के जन्म का ऐलान करने के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे हैं. विराट के पापा बन्ने की खबर के साथ फैन्स की साल 2021 की खुशियां दोगुनी हो गई हैं.
ज्ञातव्य है कि 2020 में विराट और अनुष्का ने अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया था. विराट और अनुष्का के बारे में यह खुलासा होने के बाद दोनों ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे. फैंस के बीच दोनों की जिंदगी के इस बड़े पड़ाव को लेकर खुशी और उत्साह था. अब जब दोनों की बेटी दुनिया में आ गई है तो सभी को उसकी पहली झलक पाने का इंतजार है.
भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More
Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More
दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More
स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More