देश - दुनियां

International Yoga Day पर जीवन धारा ट्रस्ट ने कराया योग

दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस [ International Yoga Day ] 21 जून के उपलक्ष्य में महरौली में जीवन धारा ट्रस्ट संस्थापिका एस्ट्रो अनिता शास्त्री  एवं स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट संस्थापक शैलेश शास्त्री द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया. जीवन धारा ट्रस्ट के मुख्य सहयोग कर्ता गण अमित ठाकुर जी, सुशांत शास्त्री, प्रदीप शास्त्री ,यशपाल शास्त्री ,आशा मिश्रा,अर्चना सिंह, सुरभी जी निशा दुआ ,गौरव दुआ, मयंक ,मनविंदर, आशा ठाकुर शमा जी आदि का सराहनीय योगदान रहा.
पूर्वांचल समाज से अखिलेश सिंह, एडवोकेट बी के साही जी , मालती राय , प्रियंका सिंह कृष्ण मुरारी और सभी उपस्थित रहें RWA के विनोद गुप्ता जी चिरंतन जी सब ने योग में भाग लिया.
International Yoga Day
गुरुकुल के प्रशिक्षित योग गुरू वेंकेटेश्व शास्त्री ने योगाभ्यास करवाते हुए कहा कि तन मन को स्वस्थ रखने में योग ही सबसे उत्तम है. कोरोना महामारी से लड़ने में भी योग का बहुत योगदान रहा है. योग से हमे मन की शक्ति भी मिलती है. हमारा संदेश प्रत्येक जन मानस योग का लाभ उठायें. इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया. पतंजलि योग पीठ के अधिकारी भी मौजूद रहे. उन्होंने योग के महत्व को बताया.
जीवन धारा ट्रस्ट की संस्थापिका अनिता शास्त्री ने बताया कि करें योग रहें नीरोग. स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है. उन्होंने एक कदम स्वस्थता की ओर के लिए सबको आह्वान किया. स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट संस्थापक शैलेश शास्त्री ने योग की उपयोगिता पर प्रकास डालते कहा कि ऋषि मुनियों की इस भारत भूमि से योग निकला है. International Yoga Day विश्व को भारत द्वारा दी गई बहुत बड़ी देन है. हम विरासत में मिले योग को अभ्यास का अभिन्न अंग बनाकर स्वास्थ्य लाभ लें यह आवश्यक है.
Spread the love

Leave a Reply