राजनीतिक

BJP ने दिया जदयू को झटका, 6 MLA भाजपा में शामिल

बिहार में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) दोनों मिलकर गठबंधन सरकार चला रही है. वहीँ  पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने जदयू को झटका लगा दिया है. जेडीयू के छह विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के लिए होश उड़ाने वाली न्यूज़ है. अरुणाचल राज्य विधानसभा की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक रामगोंग विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के विधायक तालीम तबोह, चायांग्ताजो के हेयेंग मंग्फी और कलाक्तंग के विधायक दोरजी वांग्दी खर्मा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

विधानसभा की बुलेटिन के मुताबिक ताली विधानसभा के विधायक जिकको ताको, बोमडिला के डोंगरू सियनग्जू और मारियांग गेकु के जेडीयू विधायक कांगगोंग टाकू भी अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जेडीयू के इन विधायकों के अलावा लिकाबाली विधानसभा क्षेत्र से पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के विधायक करदो निग्योर ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीआर वाघे ने भी इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हमने पार्टी में शामिल होने के लिए इन नेताओं की ओर से दिए गए पत्र स्वीकार कर लिए हैं. गौरतलब है कि जेडीयू में सियासी उठापटक तभी शुरू हो गई थी, जब भाजपा में शामिल हुए छह विधायकों ने पार्टी आलाकमान को बताए बिना तालीम ताबोह को विधायक दल का नया नेता चुन लिया था.

तालीम ताबोह को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद इसे पार्टी विरोधी गतिविधि बताते हुए जेडीयू ने सियनग्जू, टाकू और खर्मा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. पीपीए ने भी अपने विधायक करदो निग्योर को पार्टी से निलंबित कर दिया था. इसके साथ ही अब 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 48 पहुंच गई है.

सोशल मीडिया में BJP की उड़ रही है मजाक

विधयाको के BJP में शामिल होने की news को लेकर WhatsApp, Facebook आदि सोशल मीडिया साइट्स पर बीजेपी का मजाक उड़ रहा है. लोग कह रहे हैं इतने दिनों तक बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए विपक्ष को कमजोर करती थी अब सहयोगी पार्टीयों को भी बक्स नही रही है. कुछ लोगो द्वारा इसे गठ्बंदन धर्म के विरोध भी बताया जा रहा है.

ज्ञातव्य है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 41 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. जेडीयू ने भी चौंकाने वाला प्रदर्शन किया था. जेडीयू ने 14 सीट पर चुनाव लड़ा था. जेडीयू 14 में से 7 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. तब कांग्रेस और उसकी गठबंधन सहयोगी नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) 4-4 सीट पर सिमट गए थे.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago