राजनीतिक

BJP Youth Leader पामेला गोस्वामी कोकीन के साथ गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में इस साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) को झटका लगा है. बंगाल पुलिस ने बीजेपी की युवा नेता [ BJP Youth Leader ] पामेला गोस्वामी (Pamela Goswami) और उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे (Probir Kumar Dey) को कोकीन (Cocaine) रखने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.

बंगाल पुलिस के मुताबिक पामेला गोस्वामी ( BJP Youth Leader ) न्यू अलीपुर में कार से जा रही थी. उसके साथ केंद्र सरकार की ओर से प्रदान किया गया सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था. उसी दौरान पुलिस ने जांच के लिए उसकी कार को रोका. आरोप है कि पामेला के बैग में से 100 ग्राम कोकीन (Cocaine) बरामद की गई. इसके बाद पुलिस ने कोकीन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार पामेला की अरेस्टिंग के बाद उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे को भी न्यू अलीपुर इलाके में एनआर एवेन्यू से गिरफ्तार कर लिया गया. पामेला से बरमाद कोकीन (Cocaine) की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है. बता दें कि पामेला गोस्वामी बीजेपी युवा मोर्चे की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की संगठन महासचिव हैं. बंगाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

 

BJP Youth Leader पामेला गोस्वामी को झूठा फसाया है

गोस्वामी के अंगरक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वह भी उसी कार में था. बीजेपी के सम्यक भट्टाचार्य ने कहा, “कानून अपना काम करेगा लेकिन क्या किसी ने कार में कोकीन डाल दी थी? आदर्श आचार संहिता अभी भी लागू किया गया है और पुलिस राज्य के नियंत्रण में है. इसलिए कुछ भी हो सकता है.”

उधर, तृणमूल कांग्रेस की नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, “मुझे शर्म महसूस हो रही है कि बंगाल में भी ऐसा कुछ हो सकता है. बंगाल में यह भाजपा की उभरती हुई असली तस्वीर है. इससे पहले भी भाजपा के कुछ नेताओं का नाम बच्चों की तस्करी के मामले में लिया गया था.”

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago