राज्य

अमित शाह पहुंचे महरोली, राजनाथ रहे द्वारका में

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के महरोली जिले में आयोजित किसान चोपाल को संबोधित किया. वहीँ दिल्ली के द्वारका में रक्षामंत्री राजनाथ सिघ रहे. अमित शाह ने आज के दिन को पुरे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया. शाह ने कहा की आज अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय की जयंती है जिन्होंने देश के निर्माण में अहम योगदान दिया. इन दोनों महापुरुषों की भारत का भविष्य बनाने में बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने मोदी सरकार द्वारा 10 करोड़ किसानो के खातो में 95 हजार करोड़ ट्रांसफर किये जा चुके हैं का उल्लेख करते हुए कहा कि जब से मोदी जी प्रदंमंत्री बने हैं तब से किसानों के लिए सोच रहे है. किसानों के हित में कम किया है. आज भी 18 हजार करोड़ बिना बिचोलियों के सीधा किसानों के खातो में ट्रांसफर होगा.

अमित शाह ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2013-14 में जब यू पी ए की सरकार थी तब किसानों के लिए बजट सिर्फ 21 हजार 900 करोड़ था. मोदी जी ने उसको बढ़ा कर 1 लाख ३४ हजार 399 करोड़ का कर दिया. फिर भी राहुल गाँधी किसानो के हितेसी बन कर हमारा हिसाब मांग रहे हैं. यह तो  उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे नेताओ के पास कोई मुद्दा नही है. वे MSP पर भ्रम फैला रहे ही. प्रधानमंत्री जी  ने स्पष्ट कर दिया था. आज फिर मई उस बात को दोहराना चाहूँगा. MSP थी, है, और हमेशा रहेगी.

देश के गृहमंत्री ने कहा की जब तक नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री है तब तक कोई भी पूंजीपति किसानों की जमीं पर कब्ज़ा नही कर सकता. यह बीजेपी का आप सबसे वादा है.

 

द्वारका में राजनाथ सिंह ने याद किया चोधरी चरणसिंह को

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने द्वारका में आयोजित किसान चोपाल में किसानों से संवाद किया. उन्होंने वहां पहुँच कर किसानों के बीच प्रधानमंत्री का किसानों से संवाद कार्यक्रम भी देखा. इस मोके पर उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी को  जयंती पर याद किया. उन्होंने 2 दिन पूर्व चोधरी चरणसिंह की जन्म जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि चौधरी चरणसिंह कवक उत्तर प्रद्देश नही बल्कि हिन्दुस्थान के सर्वमान्य किसानों के नेता थे.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago