राजनीतिक

Delhi MCD Election पूर्वांचल वोटरों में सेंध लगायेंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी को Delhi MCD Election में उतारने की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू [ JDU ] पूर्वांचल के वोटरों में सेंध लगाने की पूरी तैयारी कर चुकी है. दिल्ली के जिन जिन क्षेत्रों में पूर्वांचल के लोगों की संख्या ज्यादा है वहां अपनी पार्टी के प्रभावशाली लोगों को एक्टिव होने का संदेशा दे दिया है. दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों को भी मुस्तेद रहने को कहा गया है.

सीएम नीतीश कुमार द्वारा अपनी पार्टी को दिल्ली में सक्रीय करने का मतलब है बीजेपी से रिश्ते कमजोर हो रहे हैं. वैसे जदयू का दिल्ली एमसीडी के चुनावों में उतरने का खामियाजा सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी [ आप ] को भुगतना पड़ेगा. आप पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल अच्छी तरह जानते हैं की उनके वोट बैक में सेंध लगने वाली है. पूर्वांचली लोग केजरीवाल की पार्टी को ज्यादा सपोर्ट करते हैं.

तथास्तु न्यूज़ के पाठको को हम फोटोज के साथ बताएँगे कि दिल्ली जेडीयू की टीम कैसे चुनावों की तैयारी कर रही है और किस तरह आम समस्याओं को मुद्दा बना रही है. Delhi MCD Election में छोटी छोटी समस्याओं का बहुत बड़ा रोल होगा. बिजली, पानी, सड़के और साफ-सफाई यह सब जन मानस को प्रभावित करते हैं और इनकी समस्या बनी रहती है तो बीजेपी और आप पार्टी दोनों को नुकसान उठाना होगा.

जेडीयू के दिल्ली कार्यालय में सरगर्मी नज़र आ रही है

छत्तरपुर के आस पास है पूर्वांचल का गढ़

दिल्ली का छत्तरपुर एरिया पूर्वांचल वासियों का गढ़ माना जाता है. वहां से पार्षद के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे सुमित कुमार झा, महासचिव दिल्ली प्रदेश जदयू [ युवा ] की गतिविधियों पर नज़र डालते हैं तो स्पष्ट झलकता है कि इस बार पूर्वांचल वासी अपना मानस बदल चुके हैं.  सुमित कुमार झा एक युवा उद्यमी है. सक्रीय रूप से युवाओं को जोड़कर चलने की कवायद कर रहे हैं. वे समाज की समस्याओं को भी उठाते हैं और मीडिया के माध्यम से अपनी बात को दिल्ली की सरकारों तक पहुँचाने में सजग रहते हैं.

सुमित कुमार झा ने Delhi MCD Election की बढती सरगर्मी के बीच मौसमी गर्मी के आसमान छूते पारे में पानी की कमी को लेकर एक अभियान छेड़ा है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के हर हिस्से पानी का संकट है जबकि दिल्ली जल बोर्ड दावा करता है कि दिल्ली में सबको पानी पहुंचाया जा रहा है, जबकि लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं. 30 रुपये बंद बोतल पानी और सड़क पर 20 रुपये के पानी उद्योग फल फूल रहा है. देश की राजधानी में लोगों को सस्ता पीने का पानी भी नसीब न हो तो हमें चुप तो नहीं बैठना.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी क्रांति की शुरुआत जदयू करेगी. साथियों आप सबके सुझाव की जरूरत है साथ की जरूरत है. हर गली मोहल्ले में राहगीरों को फ्री पानी पीने को मिलना चाहिए क्योंकि पानी बिना सब सून पानी बिना जीवन नहीं. ये संवैधानिक लड़ाई है. इंसान चिड़िया पक्षी जानवर सबको हर जगह पानी मिले इसके लिए सरकार पानी का प्यावू RO के साथ हर गली मोहल्ले लगाये.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago