आज पिरो प्रखंड के हसन बाजार स्थित ग्राम कातर में भगवान सिंह कुशवाहा का जोर डर स्वागत हुआ. युवाओं व कासी कुशवाहा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. जहां भगवान सिंह कुशवाहा का युवाओं द्वारा फुल – माला से उनका जोरदार स्वागत किया गया.
युवाओं के मार्गर्शन करने के अनुरोध पर पूर्व मंत्री कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाला भविष्य आज के युवाओं का है. युवा अपनी शक्ति को पहचाने, उसका सही इस्तेमाल करे. युवा आज की राजनीति के चक्कर में जाती और पार्टी में नहीं बंधे. उन्होंने कहा कि युवा संगठित रहे और हक और रोजगार के लिए आवाज उठाएं और जमकर पढ़ाई करें.

कुशवाह ने युवाओं की राजनितिक भूमिका पर बोलते हुए कहा कि युवा देश की राजनीति बदलने की ताकत रखते हैं. युवाओं का रुख जिस और होता है राजनीति उसी तरफ चलती है. देश को विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं को अपनी दिशा सही रखनी होगी. युवा खुद को साबित कर समाज और देश को आगे बढाता है.
इस दौरान पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के साथ अरूण प्रताप कुशवाहा, जगदेव सेना के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर महतो, अनुप पटेल मुखिया टिलू खान, राजेश कुशवाहा, विनय मिश्रा, पूर्व जीला पार्षद श्रीमती कौशल्या देबी, अरूण सिंह, पप्पु सिंह , पंचायत समिति सदस्य पिंटू चंद्रवंशी सहित काफ़ी संख्या में युवा साथी मौजद थे।

भगवान सिंह कुशवाहा रहते हैं एक्टिव
कुशवाह अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रीय रहते हैं. खासकर युवाओ के बिच लोकप्रिय हैं. वे हर दिन किसी ने किसी कार्यक्रम में शामिल रहते है. वे अची तरह जानते हैं कि राजनीतिज्ञ की राजनीति तब तक ही जिन्दा रहती है जब तक वो लोगून के बीच मौजूद रहता है. इसी कारण वे हमेशा लोगों की समस्या सुनने में और सुलझाने में लगे रहते हैं.
