राज्य

Ashok Gahlot ने की उपहारों की नीलामी, 2 करोड़ हुए एकत्रित

राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gahlot को मिले स्मृति चिन्ह एवं उपहारों की नीलामी का कार्यक्रम ‘सेवांजलि‘ मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया गया। भारत सेवा संस्थान की ओर से हुए इस कार्यक्रम में लगभग 2 करोड़ रूपए की राशि एकत्रित हुई। यह राशि ‘निरोगी राजस्थान‘ के लिए ‘मुख्यमंत्री सहायता कोष‘ में जमा होगी.
कार्यक्रम में CM Ashok Gahlot ने धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ स्मृति चिन्ह एवं उपहारों का अवलोकन किया। नीलामी में शामिल हुए सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान वर्षों से आपदा की घड़ी में सहयोग करने की महान परंपरा निभाता आ रहा है। कारगिल युद्ध, सुनामी, भूकंप, केरल में बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान पीड़ित लोगों की मदद के लिए प्रदेशवासियों ने उदार मन से सहयोग किया। ऐसे सहयोग पर हम सभी को गर्व है। मुझे स्मृति चिंह एवं उपहारों के जरिये प्रदेशवासियों ने जो सम्मान दिया है, वह प्रदेशवासियों के सहायतार्थ ही काम आएगा।
भारत सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष एवं राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने कहा कि राजस्थानियों ने आपदा के समय हमेशा सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। स्मृति चिंहों की नीलामी से एकत्रित राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराकर ‘निरोगी राजस्थान‘ बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि स्मृति चिंह एवं उपहारों की ऑनलाइन नीलामी भी की गई थी।

यह थे उपस्थित

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री बी.डी.कल्ला, कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजन लाल जाटव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली, सैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजेंद्र सिंह यादव, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान हज कमेटी के अध्यक्ष श्री अमीन कागजी, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री रफीक खान, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत, आयोजक संस्थान के सचिव श्री जी.एस बाफना, कोषाध्यक्ष श्री एल.डी शर्मा सहित प्रदेशभर से सहयोगकर्ता उपस्थित थे।
Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago