दिल्ली Crime News : वसंतकुंज इलाके में पानी को लेकर एक महिला की हत्या के मामले में जनता दल (यूनाइटेड) ने केजरीवाल सरकार के नकारेपन को जिम्मेदार ठहराया है।
जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानन्द राय ने कहा कि हमने बार-बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनुरोध किया कि दिल्ली में पानी को लेकर हालात बदतर हो चुके हैं, इस पर कुछ कीजिए लेकिन इस असंवेदनशील सरकार ने कुछ नहीं किया। अब राजधानी में पानी को लेकर लोगों की जान जा रही है, इसके लिए सिर्फ और सिर्फ केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि गर्मियों में दिल्ली को पानी की किल्लत से बचाने के लिए केजरीवाल सरकार को पहले से ही योजना बनानी चाहिए थी. “समर एक्शन प्लान” पर ठोस काम होना चाहिए था, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड के तत्कालीन वाइस चेयरमैन राघव चड्ढा विभिन्न राज्यों के चुनावों में व्यस्त रहे, इसलिए आज राजधानी में पानी को लेकर हत्या होने जैसी दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं।
जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पानी की सबसे ज्यादा किल्लत उन इलाकों में है जहां बिहार-पूर्वांचल के लोग सबसे ज्यादा हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार ऐसे इलाकों की उपेक्षा कर रही है।
इससे पूर्व भी जदयू के दिल्ली प्रदेश महासचिव [ युवा ] और छत्तरपुर से पार्षद चुनाव की तैयारी कर रहे सुमित कुमार झा ने भी पानी की समस्या को लेकर केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया था. उल्लेखनीय है कि सुमित कुमार सामाजिक सरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार को घेरने से नही चुकते हैं.

Crime News by तथास्तु नेटवर्क
