राज्य

Astro Anita Shastri इंडियन बेस्टीज अवार्ड से सम्मानित

एनआरबी फाउंडेशन और भव्या इंटरनेशनल जयपुर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में Astro Anita Shastri को इंडियन बेस्टीज अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया. संस्थापक शैलेन्द्र माथुर, निदेशक डॉ निशा माथुर और उपस्थित अतिथियों ने ट्राफी और सम्मान पत्र देकर अवार्ड से नवाजा. एस्ट्रो अनीता शास्त्री को पूर्व में भी इन क्षत्रों में उत्तम कार्य के लिए शाने हन्दुस्तान अवार्ड एवं अनेकों अवार्ड मिल चुके हैं.

श्रीमती अनीता शास्त्री 18 वर्षो मे astrology के माध्यम से समाज कल्याण करती आ रही है। इनसे  देश विदेश से लोग जुडे हुए हैं, जिनका ज्योतिष और समाज सेवा के माध्यम से सही मार्गदर्शन करती है. एस्ट्रोलोजर अनीता शास्त्री का एक ही उद्देश्य है और एक ही संकल्प है कि भारत देश की धर्म संस्कृति को सही मायने में विश्व के जन जन तक पहुंचाना और भारत देश को शिखर पर ले जाना।

Astro Anita Shastri

श्रीमति शास्त्री 5 वर्षो से जीवन धारा ट्रस्ट भी चला रही है जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वाबलंबी बनाना है। ट्रस्ट में निःशुल्क सिलाई और बच्चो को निशुल्क शिक्षा, चित्रकारी, संगीत, नृत्य आदि की शिक्षा भी जरूरत मन्दो को दी जा रही है. साथ ही साथ योगा भी करवाए जाते है, ताकि तन स्वस्थ तो मन स्वस्थ रहे और सशक्त बने. क्योंकि सशक्त नागरिक से ही सशक्त समाज का निर्माण होगा।

समारोह में Indian Besties Award प्राप्त करने के बाद Astro Anita Shastri ने अपने विचार रखते हुए कहा कि किसी भी अवार्ड को पाने की सच्ची खुशी तभी मिलती है जब आप अपने बरसो के मेहनत और लगन के बल पे उस मुकाम को पाने के काबिल बन जाते हैं. सम्मेलन में राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, बनीपार्क जयपुर के पार्षद मनोज मुद्गल, दिल्ली से पत्रकार पवन कपूर और डॉ परिन सोमानी लन्दन, यूनाइटेड किंगडम आदि अतिथियों में शामिल थे.
[ तथास्तु नेटवर्क से अर्चना सिंह की खास रिपोर्ट ]
Spread the love

Leave a Reply