आज अमर नगर में प्रवचन के दौरान पूज्य प्रवर्तक मरुधरा भूषण Jain Guru श्री सुकुन मुनि जी महाराज की 58 दीक्षा जयंती सामयिक दिवस के रूप में आयोजित हुई. जोधपुर की धरा पर मुकेश मुनि जी के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रावको ने 58 सामायिक का नियम लीया. कल्याणपुर ठाकर नटवर सिंह जी के परिवार ने आजीवन 1 माला फेरने का नियम लीया। ठाकुर साहब के बदले दिल में जैन संतों के प्रभाव को साफ तौर पर देखा जा सकता था.
Jain Guru मुकेश मुनि जी का विहार कार्यक्रम
युवा तपस्वी श्री मुकेश मुनि जी , युवा रत्न श्री हरीश मुनि जी, मधुर प्रवचनकार श्री हितेश मुनि जी , प्रार्थनार्थी श्री सचिन मुनि जी आदि ठाणा 4 का 18 मार्च को प्रवचन के पश्चात् शास्त्री नगर के लिए विहार होगा. शास्त्री नगर में श्रीमान राजकुमार जी रेड के आवास पर पुरे दिन का प्रवास होगा.
