नई दिल्ली: WhatsApp vs Signal दोनों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती ही जा रही है. WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर देशव्यापी और फिर उसकी सफाई के बावजूद Signal App के यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं. जहाँ मार्केट में खुद को WhatsApp से ज्यादा प्रभावी साबित करने और कड़ी टक्कर देने के लिए सिग्नल नए-नए फीचर्स को ला रहा है तो वहीँ WhatsApp अपने आपको अपडेट कर यूजर्स के विश्वास को पुनः पाने का प्रयास कर रहा है. दरअसल WhatsApp vs Signal की प्रतिस्पर्धा में दोनों एक दुसरे से आगे निकलने का मिल रहे अवसर को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.
Signal हालिया वैल्यू एडिशन के जरिए बाजार पर अपनी बादशाहत साबित करने को बेताब दिख रहा है. लिहाजा Signal की ओर से WhatsApp जैसा एक्सपीरिएंस देने का पूरा प्रयास हो रहा है. ज्यादा से ज्यादा यूजर्स आकर्षित करने के लिए नए-नए फीचर्स दे रहा हैं. Signal ने वॉट्सऐप से मिलते जुलते फीचर लॉन्च किए हैं. हालिया एड ऑन की बात करें तो अब Signal ने 5.3 अपडेट के जरिए एंड्रॉयड और iOS ऐप में चैट वॉलपेपर्स ऐड किया है. वहीं Signal App में कॉल्स के दौरान कम डेटा यूज करने के लिए एक सेटिंग ऐड की गई है.
नये अपडेट के अनुसार Signal App यूजर्स अब एंड्रॉयड और iOS ऐप में चैट वॉलपेपर्स को बदल सकते हैं. इसके तहत अब यूजर्स हर चैट के लिए अलग बैकग्राउंड सेट कर सकेंगे या सभी चैट के लिए कोई डिफॉल्ट बैंकग्राउंड लगा सकते हैं. इसके लिए बस आपको Signal ऐप की सेटिंग में जाकर Appearance ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद चैट वॉलपेपर पर क्लिक करना होगा.
सिग्नल ने WhatsApp के About ऑप्शन को हूबबू कॉपी किया है. Signal ऐप में अब कस्टम About ऑप्शनस को जोड़ा गया है, जो यूजर को अपने कॉन्टैक्ट और स्टेट्स को ऐड करने का ऑप्शन देता है. Signal ऐप की सेटिंग मेन्यू में जाकर इसे सेट किया जा सकता है.
मसेंजेर एप्लीकेशन Signal ने लो-डेटा मोड भी जोड़ दिया है, यानी अब बेहद संतुलित डेटा में कॉलिंग हो सकेगी. इसके लिए सिग्नल यूजर्स को मोबाइल डेटा पर या WiFi पर कॉल करने का ऑप्शन मिलेगा. एंड्रॉयड यूजर्स को नई सेटिंग ऐड करने के लिए प्रोफाइल पर टैप करने के बाद डेटा एंड स्टोरेज सेलेक्ट करेंगे. वहीं इसी सुविधा के लिए iOS यूजर्स को डेटा यूसेज के नाम वाला ऑप्शन दिखेगा. इसी एडऑन के तहत यूजर्स को अब ‘Use less data for calls’ सेक्शन भी दिखेगा.
सिग्नल नहीं मांगता पर्सनल डेटा, सिर्फ आपका फाेन नंबर स्टोर करता: सिग्नल ने दिसंबर 2020 में अपने लेटेस्ट वर्जन्स के साथ ग्रुप कॉल लॉन्च किया है और एन्क्रिप्टेड दिया है. सिग्नल पर्सनल डेटा के तौर पर सिर्फ आपका फोन नंबर स्टोर करता है और ऐप इसे आपकी पहचान से जोड़ने की कोई कोशिश नहीं करता है. जबकि टेलीग्राम आपसे पर्सनल इनफॉर्मेशन के तौर पर कॉन्टैक्ट इंफो, कॉन्टैक्ट्स और यूजर ID मांगता है.
नए लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की: गुरुवार को सिग्नल ने ट्वीट किया कि कई प्रोवाइडर्स के पास वैरीफिकेशन कोड लेट आए क्योंकि नए लोग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे. कंपनी ने एक गाइडलाइन भी शेयर की है जो यूजर्स को अन्य मैसेंजर ऐप से सिग्नल जॉइन करने के बारे में बताती है. सिग्नल ने गाइडलाइन में अन्य मैसेंजर ऐप के संबंध में वॉट्सएप का नाम नहीं लिया. हालांकि, वॉट्सऐप की नई पॉलिसी और कस्टमर के बीच परेशानी को देखते हुए सिग्नल की गाइडलाइन और ट्वीट तस्वीर को काफी हद तक साफ करते हैं.
दो ऐप्स के बीच अपनी चैट ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे: सिग्नल की नई गाइडलाइन में सिर्फ एक मैसेंजर ऐप से दूसरे मैसेंजर पर कस्टमर को मूव करना बताया गया. यहां ध्यान देना होगा कि आप दो ऐप्स के बीच अपनी चैट को ट्रांस्फर नहीं कर सकते हैं. दरअसल, सिग्नल ने ट्वीट किया है कि बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि अन्य ऐप से अपने ग्रुप चैट को कैसे ट्रांसफर किया जाए. सिग्नल ग्रुप लिंक शुरू करने के लिए एक शानदार हैं. यह वैसा ही है, जैसे आप माइक को बाहर जाने पर छोड़ रहे हैं.
सिग्नल (Signal) एप से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच व्हाट्सएप ने ग्रुप फीचर के लिए नए फीचर जारी किए हैं. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब उसके यूजर्स को पहले से ज्यादा सुविधाएं दी जाएंगी. इस नए अपडेटेड वाट्सएप अवतार में ग्रुप डिस्क्रिप्शन, नए कंट्रोल और व्हाट्सऐप एडमिन (Group Admin) को पहले से ज्यादा अधिकार जैसे फीचर दिए गए हैं.
Whatsapp के नए फीचर में ग्रुप बनाने वाले डिस्क्रिप्शन तो शामिल कर सकते हैं. साथ ही बाकी सदस्यों को भी इसकी अनुमति दे सकते हैं. इसके अलावा कुछ सदस्यों या सारे सदस्यों को डिस्क्रिप्शन देने से रोक भी सकते हैं. अब ग्रुप एडमिन को यह अधिकार भी मिलेगा कि ग्रुप का सब्जेक्ट और आइकन कौन बदले, कौन नहीं. नई व्यवस्था के तहत अब ग्रुप एडमिन दूसरों को दी गई एडमिन परमिशन से भी हटा सकता है.
व्हाट्सएप यूजर को अब मेंशन फीचर मिलेगा जिसे ग्रुप कैप अप के नाम से दिया गया है. इसका फायदा यह है कि इसमें यूजर उन सभी मैसेज को देख सकते हैं जिनमें उन्हें मेंशन किया गया है. इसके लिए यूजर को बस @ बटन टैप करना होगा जो चैट बॉक्स के नीचे दाहिनी तरफ मिलेगा.
भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More
Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More
दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More
स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More