बिजनेस

Surat News जितेन्द्र सुराणा हुए सम्मानित

Surat News : तारानगर निवासी सूरत प्रवासी जितेन्द्र सुराणा को सूरत एंब्रॉयडरी थ्रेड एंड जरी एसोसिएशन, सूरत की वर्तमान पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के 4 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.

उल्लेखनीय है कि सूरत एंब्रॉयडरी थ्रेड एंड जरी एसोसिएशन, सूरत की स्थापना 2018 में जितेंद्र सुराणा के द्वारा की गई थी। जिसमें तकरीबन 1100 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की थी। सूरत में एंब्रॉयडरी मशीनों का बहुत बड़ा उद्योग पिछले 15 से 20 सालों में पनपा है। इस उद्योग ने सन 2002 के बाद सूरत की प्रगति में अनोखा योगदान दिया है।

एंब्रॉयडरी मशीन में जो रो मटेरियल की खपत होती है उससे रेशम, पॉलिएस्टर धागे व विभिन्न प्रकार की जरी आदि का उपयोग होता है इसकी आपूर्ति सूरत एंब्रॉयडरी थ्रेड एंड जरी एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी करते हैं। इस उद्योग में एसोसिएशन बनने से पहले विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था उसमें सबसे बड़ी समस्या थी भुगतान की अनियमितता व उधार देने के बाद पार्टियों का पलायन। इन सभी समस्याओं के निराकरण के के लिए सूरत एंब्रायडरी थ्रेड एंड जरी का गठन हुआ।

आज जब एसोसिएशन ने अपने 4 साल पूर्ण कर लिए उस के उपलक्ष में एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष महेश भाई बोरडा व उपाध्यक्ष दीपक भाई कुक्डिया, नरेश भाई किकानी, तुषार भाई आदि कमेटी के सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक जीतू भाई सुराणा का सम्मान किया साथ में एसोसिएशन के युवा वकील जयेश भाई चेल्लारमानी को भी सम्मानित किया गया।

गतिविधियों का आंकलन किया

पिछले 4 वर्षों में एसोसिएशन के गतिविधियों का भी आंकलन किया गया जिसमें संगठन द्वारा व वकील जयेश भाई की मदद से तकरीबन 5 करोड़ रु बकाए वसूलने में कानूनी रूप से व संगठन से मदद मिली। पहले जो लंबी उधार में काम करने का सिस्टम था उस को बदलने में भी एसोसिएशन ने कड़ी मेहनत की और अब सीमित समय की सीमा में पेमेंट का आदान-प्रदान होना शुरू हो पाया। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है संगठन में शक्ति होती है और जहां संगठन होगा वहां मजबूती जरूर होगी।

Surat News by निजी संवाददाता

Spread the love
TATHASTU NEWS

Published by
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago