नई दिल्ली: गूगल (Google) भारत समेत अनेक देशों में जुआ और सट्टेबाजी (Gambling and Betting) को लेकर अपनी पोलिषी कड़ाई अपनाए हुए है. इसीकारण प्ले स्टोर पर इस तरह की ऐप्स को मंजूरी नहीं देता है. हालांकि अब गूगल ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है, जो 1 मार्च से लागू होंगी. साल 2021 में गूगल की पहली पॉलिसी अपडेट के बाद प्ले स्टोर (Play Store) पर गैंबलिंग वाले ऐप्स को स्वीकृति मिल जाएगी.
गूगल की नई पॉलिसी 1 मार्च से 15 देशों में लागू होंगी. इनमें ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, कोलंबिया, डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी, जापान, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, रोमानिया, स्पेन, स्वीडन और यूएस शामिल हैं. इससे पहले यह पॉलिसी ब्राजील, आयरलैंड, फ्रांस और यूके में लागू थीं.
गूगल (Google) की नई पॉलिसी भारत में लागू नहीं होंगी और यहां ज्यादातर जुआ और सट्टेबाजी (Gambling and Betting) अवैध हैं. हालांकि एक साथ 15 देशों में मंजूरी मिलने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि भारत में भी आने वाले समय में इन ऐप्स के इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है.
गूगल की तरफ से जो बयान जारी किया गया है उसके मुताबिक नई पॉलिसी को यूजर्स की सुरक्षा और डेवलपर एक्सपीरियंस को ज्यादा बेहतर बनाने के लिहाज से तैयार किया गया है. यानी नई पॉलिसी के तहत गूगल अपने यूजर्स के लिए गेसिंग गेम, स्पिन द व्हील जैसे दिलचस्प फीचर्स लेकर आई है.
भारत में रियल मनी गैंबलिंग वाले ऐप की अनुमति नहीं है और इसी कारण पिछले साल सितंबर में गूगल ने पेटीएम (PayTM) ऐप को प्ले स्टोर (Play Store) से हटा दिया. इस दौरान गूगल ने बताया था कि Paytm पर गैंबलिंग से जुड़ी नीतियों के उल्लंघन किया था. हालांकि नीतियों का उल्लंघन Paytm First Games द्वारा किया गया था और कुछ घंटों के भीतर ही पेटीएम ऐप प्लेस्टोर पर वापस आ गया था.
भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More
Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More
दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More
स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More