देश - दुनियां

वैक्सीनेशन की तैयारियों का पीएम मोदी ने लिया जाएजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम 4 बजे से आयोजित मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा की. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने कहा कि ये हम सभी के लिए गौरव की बात है कि जिन दो वैक्सीन को इमरजेंसी यूज का ऑथराइजेशन दिया गया है वो दोनों ही मेड इन इंडिया हैं. भारत को टीकाकरण का जो अनुभव है, जो दूर-सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचने की व्यवस्थाएं हैं वो कोरोना टीकाकरण में बहुत काम आने वाली हैं. मुख्यमंत्रियों संग बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का वैक्सीन लगेगा. इसके बाद सफाई कर्मियों को टीका लगेगा. इसके बाद पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सुरक्षा बल के जवानों को कोरोना का वैक्सीनेशन होगा. दूसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के लोगों और जो लोग संक्रमण के लिए ज्यादा संवेदनशील हैं, उन्हें टीका लगेगा.

नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहों से बचने की सलाह दी. पीएम ने कहा कि इस तरह की अफवाहों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी राज्यों की है. कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर वैज्ञानिक समुदाय की सलाह के आधार पर हम काम करते रहेंगे, हम उसी दिशा में चले हैं.

राजनेताओं के वैक्सीनेशन पर बोले पीएम

मोदी ने मुख्यमंत्रियों की बैठक में राजनेताओं को खास हिदायत दी. उन्होंने कहा कि राजनेता अपनी बारी आने पर ही कोरोना वैक्‍सीन लगवाएं, आगे निकलने की कोशिश नहीं करें. पीएम ने कहा कि हमारी दोनों वैक्सीन दुनिया की दूसरी वैक्सीन से ज्यादा कॉस्ट इफेक्टिव हैं. हम कल्पना कर सकते हैं कि अगर भारत को वैक्सीन के लिए विदेशी वैक्सीन पर निर्भर होना पड़ता तो हमें इतनी मुसीबत हो जाती है कि हम उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते. उन्‍होंने कहा कि आप लोगों से चर्चा करके ही तय किया गया है कि टीकाकरण में किस को प्राथमिकता दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्कर आदि तीन करोड़ लोगों के टीकाकरण पर जो खर्च होगा उस पर राज्य सरकारों पर कोई बोझ नहीं आएगा, यह सारा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी. उन्‍होंने कहा कि वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए CoWIN app बनाया गया है. टीकाकरण से जुड़ा रियल टाइम का डाटा अपलोड हो, यह ज़रूरी है. उन्‍होंने बताया कि पहला टीका लगते ही लाभार्थी को एक सर्टिफिकेट मिलेगा. ऐप से ही टीके की दूसरी डोज़ के बाद फाइनल सर्टिफिकेट लाभार्थी को मिलेगा. ‘आधार’ की मदद से भी लाभार्थी की पहचान करनी है ताकि सही लाभार्थी को ही टीका लगे.

कल से हर राज्य में पहुंचेगी वैक्सीन

16 जनवरी से कोरोना वैक्सिनेशन की शुरुआत होने वाली है. ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के लैब से देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजने की तैयारी कर ली गई है. आज शाम या कल सुबह वैक्सीन को पुलिस सिक्योरिटी में देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago