जोधपुर : Jain News श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ महावीर भवन नीमाज की हवेली में विराजित लोकमान्य संत रूपचंद जी म.सा. व सुकून मुनि म.सा. के सुशिष्य पूज्यश्री मुकेश मुनि जी म.सा. , हरीश मुनि जी म.सा. , हितेश मुनि जी म.सा. , सचिन मुनि जी म.सा. के सान्निध्य में होली चातुर्मासी और आचार्य आनंदऋषि जी म.सा. के 29 वां पूण्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुकेश मुनि जी ने नमस्कार महामंत्र का जाप करवाते हुए आयम्बिल का प्रत्याख्यान भी करवाया.
श्री मुकेश मुनि जी म.सा. ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि होली अपने दोषों को स्वाह कर आपसी प्रेम की भावना विकसित करने का पर्व है. इस दिन बहार के रंगों की बजाय भीतर में आध्यात्मिक रंगों से होली खेलनी चाहिए. मुकेश मुनि जी ने श्रमण संघ क्र द्वितीय आचार्य आनंदऋषि जी म.सा. का गुणानुवाद किया.
हरीश मुनि जी म.सा. ने कहा कि प्रेम सन्देश देने वाले होली पर्व पर प्रेम और अहिंसा की अलख जगाने वाले आचार्य भगवन आनंदऋषि जी म.सा. की पुन्य स्मृति कर हम आह्लादित हैं. हितेश मुनि म.सा. ने होली के महत्त्व की चर्चा करते हुए आचार्य आनंदऋषि जी के व्यक्तित्व पर प्रकास डाला. सचिन मुनि जी म.सा. ने होली को खुशियों का रंग बिखेरने वाला पर्व बताते हुए कहा कि आनंदऋषि जी म.सा. ने सर्व समाज के कल्याण को महत्व दिया.
इस अवसर पर महासती पुर्वाश्री म.सा. , महासती निधिश्री म.सा. ने होली के महत्व को प्रतिपादित करते हुए आचार्यश्री के प्रति श्रधासुमन अर्पित किये.संघ के महामंत्री सुनील चौपडा ने संतों के वचनों को आत्मसात करने की भावना व्यक्त करते हुए मुनियों के मिल रहे प्रवास के लिए कृतज्ञता व्यक्त की.
संघ के महामंत्री सुनील चौपडा ने बताया कि मुकेश मुनि म.सा. आदि सभी साधू – साध्वियों का 30 तारीख के प्रवचन तक जोधपुर में प्रवास होगा. उसके बाद जैतारण रूप मुनि जी के धाम की तरफ विहार होने की सम्भावना है. मुकेश मुनि जी ने इस तरह की घोषणा की है.
Jain News by सुनील चौपडा, महामंत्री – श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, जोधपुर
भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More
Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More
दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More
स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More