सामाजिक

Virtual program से मनाई सम्राट अशोक की 2365 वीं जयंती

दिल्ली:  मंगलवार को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत){रजि.} के तत्वाधान में महान सम्राट अशोक की 2365 वीं जन्माष्टमी महोत्सव Virtual program  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा की अध्यक्षता व संचालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
Virtual program के उद्धघाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि माननीय सम्राट चौधरी मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक का शासन काल स्वर्ण युग कहलाया। क्योंकि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल को दो रूपों में संचालित किया। पहला उन्होंने तलवार के बल पर संपूर्ण विश्व के रियासतों को जीता और कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म अपनाकर अपने साथ-साथ अपने पुत्र महेंद्र और बेटी संघमित्रा को प्रचार के लिए विश्व के कोने कोने में भेजा उसी का परिणाम है कि वर्मा,चीन, श्रीलंका, भूटान,नेपाल,एवं जापान आदि देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी बने साथ ही श्री चौधरी ने निष्ठा पूर्वक  महान सम्राट अशोक की जन्माष्टमी समारोह मना कर आपसी भाईचारा एवं सहिष्णुता अपनाकर सत्ता के शीर्ष पर काबिज होने का गुर भी बताए।
माननीय सी.पी सिन्हा एम.एल.सी बिहार ने कहा कि सम्राट अशोक की नीतियों को अपनाकर ही हम फिर से विश्व गुरु बन सकते हैं माननीय रामेश्वर कुमार महतो एम.एल.सी बिहार ने कहा कि देश में महान सम्राट अशोक की जयंती पर   राष्ट्रीय अवकाश होना चाहिए। श्री महतो ने कहा कि कुशवाहा समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है।

Virtual program में रही अखंड भारत की गूंज

राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अखंड भारत का फिर से निर्माण करना है। साथ ही अखंड भारत का वृहद साम्राज्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सम्राट अशोक के बताए गए आदर्शों पर चलना चाहिए तभी इनके  उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष बिहार हरिओम कुशवाहा ने कहा कि हमें फिर से सम्राट अशोक कालीन शासन व्यवस्था को अपनाना होगा जिससे आपसी सौहार्द एवं शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण होगा।कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री व तारापुर के विधायक स्वर्गीय डॉ मेवालाल चौधरी के असामयिक निधन पर 1 मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की चिर शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन चंदन कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय संगठन सचिव जयप्रकाश मौर्या, राष्ट्रीय सलाहकार मुकेश कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव राममिलन कुशवाहा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, डॉ विनोद कुशवाहा,प.बंगाल  प्रदेश अध्यक्ष अरुण महतो , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, सिकंदर कुशवाहा , बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा,  प्रदेश उपाध्यक्ष, गणेश शंकर कुशवाहा, रितेश कुशवाहा,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यमणि सिंह कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम प्रदीप मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव रजनीश गांधी कुशवाहा, प्रदेश सचिव सुमन लता कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता, क्रांति कुमारी, जिला अध्यक्ष लखीसराय कपिल महतो, जिला अध्यक्ष मधुबनी, सुरेंद्र कुमार सुमन, जिला अध्यक्ष जमुई,अयोध्या मंडल जिलाध्यक्ष अरवल,कुणाल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सहरसा, विपिन कुशवाहा जिला अध्यक्ष बेगूसराय सचिन कुशवाहा, जिला अध्यक्ष कटिहार बसंत कुशवाहा,जिला अध्यक्ष सीतामढ़ी, शिवपूजन कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष बक्सर,धनजी कुशवाहा, अहमदाबाद जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम कुमारी ,श्रीनाथ बौद्ध,ब्रजकिशोर कुशवाहा,डी के कुशवाहा, लवकुश सिंघनिया, समेत पूरे देश के संगठन के कई गणमान्य साथी उपस्थित थे |
Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago