आज का राशिफल व पंचांग Horoscope 28 January 2021, गुरुवार
=====================
आज और कल का दिन खास।
**************************
28 जनवरी – पूर्णिमा व्रत आज।
28 जनवरी – माघ स्नान आज से प्रारम्भ।
29 जनवरी – 1939 में रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना की गई थी।
आज का राशिफल Horoscope 28 January 2021, गुरुवार
=====================
मेष राशि :-
आज दिन की शुभता का अनुपात अन्य दिनों की अपेक्षा में अधिक होगा। भगवान भोलेनाथ की कृपानुभूति आप महसूस कर सकते हैं। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य रखें और अपने पुराने रुके पड़े कामों को आज फिर से शुरू कर सकते हैं। आज आपको धन के मामले में भी लाभ होता दिख रहा है।
वृषभ राशि :- आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। अर्थात् आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने का समय नहीं मिलेगा जो कि कहीं न कहीं आपके लिए एक दिशा निर्देशक का कार्य करेगा। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। अपनी चीजों पर फोकस करेंगे तो अधिक फायदे में रहेंगे। दोस्तों के साथ वक्त बिताएं। मन हल्का होगा और सुकून मिलेगा।
मिथुन राशि :- ग्रह-नक्षत्रों ने आज आपके लिए अनुकूल भाग्य लिखा है। दिन सुखमय व्यतीत होगा। कोई नई योजना पर भी आज काम कर सकते हैं और संभव है कि उसे क्रियान्वित भी करें। इससे आपको भविष्य में लाभ होता दिख रहा है। भोलेनाथ की कृपा से दांपत्य जीवन में आज बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा और मिलकर आप दोनों सभी काम आसानी से निपटा लेंगे।
कर्क राशि :- आज के दिन सतर्क रहें, सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। वाहन संभलकर और धीमी गति से चलाएं। चोट-चपेट से भी बचकर रहें। घर का कोई सदस्य भी आज बीमार पड़ सकता है। देखभाल की जरूरत है। आज रुपये-पैसे के मामलों से हो सके तो दूर रहें।
सिंह राशि :-
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव होगा लेकिन साथ ही आमदनी में बढ़ोत्तरी आपके स्वभाव को संतुलित रखेगी। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। आज आपको सुंदर वस्त्र और अच्छा भोजन प्राप्त होगा। कहीं से उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी लाभ योग बनते दिख रहे हैं।
कन्या राशि :- आज जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। नौकरी पेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। इसका लाभ आपको भविष्य में देखने को मिल सकता है। छात्रों को भी आज शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
तुला राशि :- आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इज़ाफा होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मन को नकारात्मक विचारों से दूर रखें और शिव भक्ति के लिए थोड़ा समय निकालें, शिवजी की कृपा प्राप्त होगी। आपके लिए जीवन कुछ आसान हो जाएगा।
वृश्चिक राशि :- आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपने आप को शिथिल महसूस करेंगे। आज दिनचर्या से हटकर कुछ करें जिससे आपको सुख का अनुभव होगा। आज किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। दूसरों के ऊपर जल्दी भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है। जिसको दोस्त समझ रहे हों, वह शत्रु की भूमिका निभा सकता है। सावधान रहें।
धनु राशि :-
आज कोई बड़ी योजना अथवा विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा। जिससे आप लाभान्वित भी होंगे। आज पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। प्रयत्न करते रहें, सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी। भाई-बहनों के बीच भी स्नेह बढ़ेगा और माता-पिता का साथ मिलेगा। हो सके तो आज आप केले के पेड़ में जल चढ़ाएं। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा।
मकर राशि :- आज धन से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी की जरूरत है। आपने किसी प्रकार का कर्ज अगर लिया हो, तो उसे उतारने का प्रयास करें। ऐसा करना आपके भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको बदलते मौसम से भी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में जोखिम ना लें।
कुंभ राशि :- आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। जिन योजनाओं पर लंबे समय से काम करने के बारे में विचार कर रहे हैं, उन्हें आज धरातल पर लाने का वक्त आ गया है। सही दिशा में प्रयास करने पर सफलता का स्वाद चखने को मिल सकता है।
मीन राशि :- आज अनावश्यक खर्च से बचें और अचानक किसी के भी दबाव में न आएं। अन्यथा आप अपनी क्षमता के विपरीत कार्य करने लगेंगे जो कि आपके लिए प्रतिकूल स्थिति लेकर आ सकता है। आपको आज दूसरों के मामलों में भी बोलने से बचना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा बिना वजह नुकसान आपका ही हो सकता है।
आज का पंचांग Horoscope 28 January 2021
*****************
तिथि पूर्णिमा , 24:47
नक्षत्र पुष्य 27:50
करण विष्टि , 13:07
बव 24:47
पक्ष शुक्ल
योग प्रीति, 19:23
वार गुरुवार
सूर्योदय 07:11
सूर्यास्त 17:56
चन्द्रमा कर्क
राहुकाल 13.54 – 15.15
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास पौष
शुभ मुहूर्त
अभिजित 12:12 – 12:55
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076