आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य तपस्वी मुनिश्री भूपेन्द्र कुमार जी के सानिध्य में पीलीबंगा की धरती पर पहली बार अनूठे रूप से चमत्कारी एवं प्रभावशाली भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों के रिद्धि सिद्धि मंत्र व यंत्र का विधिवत उच्चारण के साथ भव्य अनुष्ठान का आयोजन होगा. जैन-भवन, महावीर पार्क पीलीबंगा में प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित होने वाले भक्तामर अनुष्ठान में जैन मुनि भूपेंद्र कुमार जी खुद मंत्रोचार करेंगे. ज्ञातव्य है कि मुनिश्री भूपेन्द्र कुमार जी एक उच्च कोटि के साधक संत हैं पिछले 18 वर्षों से वर्षी तप कर रहे हैं। इस तरह के सैकड़ों अनुष्ठान आप संपन्न करवा चुके हैं।
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, पीलीबंगा द्वारा आयोजित इस भक्तामर अनुष्ठान को जैन समाज के श्रदालुओं ने दुर्लभ अवसर माना है. उनका मानना है कि ऐसे साधक संतों के सानिध्य में अनुष्ठान का होना व इसमें संभागी बनने का दुर्लभ सुंदर शुभ अवसर प्राप्त करने का सौभाग्य पीलीबंगा श्रावक समाज को मिल रहा है। ऐसे मौके बहुत ही दुर्लभ होते हैं।
भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More
Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More
दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More
स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More