सामाजिक

कुशवाहा समाज का विकास दलगत विभाजन से रुका – जितेन्द्र

युवा समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि दलगत विभाजन के कारण कुशवाहा समाज का विकास नहीं हुआ। आजादी के 72 साल पूरे होने के बाद सामाजिक दृष्टिकोण से किसी भी समाज का विकास नहीं होना यह उस समाज ही नहीं देश की राजनीतिक लोगो के लिए भी चिंतनीय है। बिहारी वेलफयर सोसायटी द्वारा आयोजित अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास ना होने की मुख्य वजह राजनीतिक पार्टियों में समाज का बिखराव है।  इस पद्धति को युवाओं को तोड़ना  होगा और दलगत विभाजन से हटकर समाजिक रूप से युवाओं को संगठित होकर समाज के लिए योगदान देना होगा।
कुशवाह ने युवाओं को आगे आने को अपील करते हुए कहा कि आप लोगों के कारण ही समाज का विकास होगा। समाज को आर्थिक रूप से विकसित करने के लिए हमें व्यवसायिक कृषि की तरफ युवाओ को प्रक्षिशित करके आकर्षित करने की जरूरत है।
जितेंद्र कुशवाहा का मानना है की आज का युवा आर्थिक रूप से मजबूत नही होने की वजह से समाज में सहयोग नहीं कर पाता है। जिसके कारण आने वाले भविष्य के युवाओ को  एक संगठित प्लेटफार्म नही दे पा रहे हैं।  इस कारण  समाज  की स्थिति दयनीय हो गई है
युवाओं के लिए सजग और समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाह ने कहा कि युवाओं की शिक्षा के अभाव का मुख्य कारण है आर्थिक रूप में कमजोर होना है तथा हमारे देश की शिक्षा प्रणाली है जो कि युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाईओ का सामना करना पड़ता है ।जिसकी वजह समाज का युवा प्राथमिक शिक्षा ही प्राप्त कर पाता है
समारोह में बिहारी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संजय भाई ने कुशवाह के उत्साह और सेवा कार्य की सरहाना की. संजय भाई और JKBM फाउन्डेशन के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने शोल देकर कुशवाह का सम्मान किया.

समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा समाज के युवाओं को कर रहे हैं जागरुक

किसी भी देश और समाज के भविष्य को स्वर्णिम बनाने के लिए युवाओं का मूल्य है, यह सत्य जितेन्द्र कुशवाहा अच्छी तरह समझते हैं. इस सच्चाई के कारण ही समाजसेवी जितेन्द्र अपने समाज के युवाओं को शिक्षा और एकता के लिए जागरूक करते रहते हैं. वे समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में युवाओं को सपोर्ट करने का आह्वान लोगों से करते हैं. वे खुद भी युवाओं के लिए हर समय तैयार रहते हैं.

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago