सामाजिक

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

SWASTI FOUNDATION

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार पाठशाला के 3 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 दिसंबर को बच्चों के साथ कॉपी किताब बांटकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे महंत श्री गौरव शर्मा जी(वर्ल्ड चैंपियन), श्री रोहित टोकस जी (कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट) तथा साथ ही समाज सेवी संजय भाई जी, श्री दिनेश चंद्र जोशी जी (नई सोच नई पहल),श्री अनुराग कौशिक जी,श्री वरुण सिंह राठौर जी,श्री अर्चना सिंह ठाकुर जी (दूरदर्शन TV),श्री योगेश जी, डॉ गिरीश जी,श्री राहुल भाकरी जी (दूरदर्शन TV),श्री गणेश भारद्वाज जी महंत कालका जी मंदिर ,ब्रम्हाकुमारी बसंत बिहार सेंटर से श्री विकास जी, श्री मनीष जी आदि सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश शास्त्री ने द न्यूज एक्सप्रेस से खास बातचीत की और अपने संस्था के लक्ष्य के बारे में बताया कि हमारा मकसद है कि कटोरा से किताब तक का जो सफर है उसे हासिल करने में बच्चों को मदद करेंगे।जिससे कि बच्चे आज जिस हालत में भीख मांगने को मजबूर हैं उसे दूर कर सके और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार और देश का नाम रोशन कर सकें। बच्चों के हाथ में भीख मांगने का कटोरा ना दिखे और समाज का हर बच्चा शिक्षित हो उसके हाथ में पुस्तक हो। डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने भी कहा था कि किसी भी देश का विकास तब संभव है जब वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो रही हो बिना शिक्षा देश का विकास संभव नहीं है।

SWASTI FOUNDATION

आप को बता दें स्वस्ति फाउंडेशन संस्था पिछले काफी समय से बच्चों की  शिक्षा के लिए काम कर रही है ऐसे बच्चे जो स्कूल जाने में असमर्थ हैं या जिनके मां बाप शिक्षा का खर्च नहीं उठा पाते हैं ऐसे बच्चों को पाठशाला के द्वारा शिक्षित किए जाने का कार्य स्वस्ति फाउंडेशन संस्था द्वारा किया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि इस प्रकार के बच्चो को मुख्यधारा से जल्द से जल्द जोड़ा जाए।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर देंगे बॉक्सिंग की ट्रेनिंग

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित टोकस कॉमन वेल्थ गेम्स के विजेता ने न्यूज एक्सप्रेस के दर्शकों से खास बातचीत की उन्होंने कहा कि स्वस्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर वह भी गरीब बच्चों को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देना चाहते हैं तथा वह भी समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। यह बच्चे भी अपनी ट्रेनिंग अपने स्किल और हुनर के द्वारा देश का नाम रोशन कर सकें।

समाजसेवी संजय भाई ने कहा स्वस्ति फाउंडेशन ऐसे बच्चों को निशुल्क कॉपी किताबों का वितरण इसी प्रकार करती रहती है तथा उनके लिए विगत कई वर्षों से निशुल्क पाठशाला चला रही है और उनका यह कदम सराहनीय है।

SWASTI FOUNDATION

अंत में संस्था के चेयरमैन शैलेश शास्त्री ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि इसके बाद भी कहीं और जरूरत पड़ेगी इस प्रकार की पाठशाला खोलने की तो और पाठशाला खोलेंगे और बच्चो को शिक्षित करेंगे।

 

SWASTI FOUNDATION PROGRAM NEWS by TATHASTU NETWORK

Spread the love

Leave a Reply