देश - दुनियां

Important news हिन्दू की अर्थी को मुस्लिमों ने दिया कन्धा

Important news

जयपुर : Tathastu Network की Important news . आप सबने सुना है कि धर्म इंसानियत सिखाता है. जिस व्यक्ति के दिल में इंसानियत पैदा हो जाती है वो मजहब की दूरियाँ भी मिटा देता है. कुछ ऐसा ही नज़ारा जयपुर में देखने को मिला. जयपुर के 36 वर्षीय राजेंद्र बागड़ी की मौत कैंसर के चलते हो गई थी. वो एक मुस्लिम बाहुल्य इलाके में रहते हैं. लॉकडाउन के चलते उनके रिश्तेदार अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके. राजेंद्र के चचेरे भाई को समझ नहीं आया कि लाश को कंधा कौन दे.

ऐसे में उनके पड़ोसी मुस्लिम आगे आए. उन्होंने अर्थी हांडी के साथ शमशान घाट तक की 4 किलोमीटर की यात्रा ‘राम नाम सत्य है’ कहते हुए पूरी की. इस Important news को आज की मीडिया कितनी मुख्यता से दिखाएगी यह तो पता नही पर भाईचारे को दर्शाने वाली सौच ने बहुत कुछ बयान कर दिया है. धर्म, राजनीति और समाज के कुछ ठेकेदारों के द्वारा आपस में झगडा करा कर धर्म के नाम पर विद्वेष फैलाया जाता है. जो धर्म के मर्म को अच्छे से समझता है वो इंसानियत को महत्व देता है. जयपुर की यह घटना सभी देश वासियों के लिए एक सन्देश दे रही है. शांति ही विकास का मूल मंत्र है इसको समझने वाला ऐसे प्रेरक घटनाओं को सकारात्मक रूप से फ़ैलाने पर बल देता है.
“धर्म तोड़ना नही जोड़ना सिखाता है” यह वाक्य जयपुर के इन मुस्लिम भाइयों ने सच्च कर के दिखाया है. जरुरत के समय में एक दुसरे को सहयोग करे यही धार्मिकता की शिक्षा है और पड़ोसी होने का गर्व है.  कोई भी धर्म ख़राब नही होता बल्कि धर्म के ठेकेदार धर्म को संप्रदाय का जामा पहना कर उसके मूल स्वरूप को ही नष्ट कर देते हैं. इस कारण ही धर्म बदनाम हो जाता है.
Spread the love

Leave a Reply