कोरोना के बाद देश के युवाओं में कश्मीर बसता जा रहा है. अब युवा हनीमून के लिए कश्मीर को ज्यादा पसंद करने लग गए हैं. बर्फ की सफेद चादर ओढ़े कश्मीर अब किसी Winter Wonderland में कन्वर्ट हो चुका है. भारी बर्फबारी से थोड़ी मुश्किलें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन कोरोना संकट के बीच ठप पड़ी Tourism indastry को इससे फायदा भी मिला है. पर्यटकों को एक बार फिर से घाटी का रोमांच मिल रहा है. हाल ही में शादी करने वाले कपल्स के लिए इस वक्त इससे बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destination In Kashmir) ढूंढना मुश्किल है.

खुबसूरत कश्मीर

धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर ग्रेट हिमालयन रेंज और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के मध्य स्थित है। यहां की नैसर्गिक छटा हर मौसम में एक अलग रूप लिए नजर आती है। गर्मी में यहां हरियाली का आंचल फैला दिखता है, तो सेबों का मौसम आते ही लाल सेब बागान में झूलते नजर आने लगते हैं। सर्दियों में हर तरफ बर्फकी चादर फैलने लगती है और पतझड शुरू होते ही जर्द चिनार का सुनहरा सौंदर्य मन मोहने लगता है। पर्यटकों को सम्मोहित करने के लिए यहां बहुत कुछ है। शायद इसी कारण देश-विदेश के पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं।

कश्मीर की जान गुलमर्ग

गुलमर्ग केन्द्रशासित प्रदेश का एक हिल स्‍टेशन है। इसका मूल नाम गौरीमर्ग (Gaurimarg) हुआ करता था, जिसे 16वीं शताब्दी में युसुफ शाह चक ने बदलकर गुलमर्ग कर दिया। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्‍वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्‍थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्‍थान बारामूला ज़िले में स्थित है। यहाँ के हरे भरे ढलान सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं।

कश्मीर की बर्फ

370 हटने के बाद से एक अलग तरह का माहौल है। लोग बिना किसी खौफ के यहाँ आ रहे हैं और अपनी छुटि्टयां गुजार रहे हैं जिससे जम्मू-कश्मीर पर्यटन को अच्छा लाभ हो रहा है। जरा इन नजारों को देखिये, जरा पर्यटकों के चेहरों की खुशी और मस्ती करते लोगों का अंदाज देखिये। गुलमर्ग में चारों और बिछी बर्फ की सफेद चादर पर कहीं आपको बर्फ से अठखेलियां करते हनीमूनर्स दिखेंगे तो कहीं चहकते और खेलते हुए बच्चे। बच्चों के लिए यहां बर्फ का मानव बनाना जैसे सैकेंड़ों का काम हो गया हो। बर्फ का पुतला बनाते बनाते रूई के फाहों के समान लगने वाले बर्फ के गोले एक दूसरे पर फेंक फिर प्यार जताने की प्रक्रिया में डूबे नवविवाहित जोड़ों की खुशी देखते ही बनती है।

कश्मीर की शान श्रीनगर

श्रीनगर भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त की राजधानी है। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। श्रीनगर एक ओर जहां डल झील के लिए प्रसिद्ध है वहीं दूसरी ओर विभिन्न मंदिरों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसा श्रीनगर विशेष रूप से झीलों और हाऊसबोट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा श्रीनगर परम्परागत कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है।

कश्मीर का श्रीनगर

 

Spread the love