India vs Aus के बीच खले जा रहे सिडनी टेस्ट में पहले दिन बारिश का बोलबाला रहा. बारिश के कारण बीच में लगभग चार घंटे तक खेल नहीं हो पाया. खेल का समय आगे बढ़ाने के बावजूद दिन भर में 55 ओवर ही डाले जा सके. भारतीय टीम की गलतियों का फायदा उठा कर सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए.
मार्नस लाबुशेन (नाबाद 67) और विल पुकोवस्की (62) दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाकर आस्ट्रलिया को मजबूत स्थति में पहुँचाया. पिछले काफी समय से ख़राब फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ इस मैच में भारत के लिए खतरा बनते दिख रहे हैं. स्टीव स्मिथ 31 रन बनाकर क्रीज पर जम चुके हैं.
चोट से उबरकर वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर (5) ज्यादा देर क्रीज पर नही टिक सके. उन्होंने चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में कैच दे दिया था. इसके बाद पुकोवस्की और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी की. स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) ने भी सीरीज में पहली बार बड़ी पारी खेलने के संकेत दिए. वह अभी 31 रन पर खेल रहे हैं और लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़ चुके हैं.
भारतीय गेंदबाजों ने लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की, लेकिन भाग्य ने टीम इंडिया का साथ नहीं दिया. युवा बल्लेबाज पुकोवस्की को 26 और 32 रनों के निजी स्कोर पर जीवनदान मिले. दोनों मौकों पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनके आसान कैच छोड़े. इसके अलावा वह एक बार रन आउट होने से भी बचे. उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नवदीप सैनी की गेंद पर LBW आउट होने से पहले 110 गेंदे खेली और चार चौके लगाए.
रविचंद्रन अश्विन 13 ओवर के बाद आक्रमण पर आए. उन्हें पुकोवस्की का विकेट मिल जाता, लेकिन पंत ने आसान कैच छोड़ दिया. इसके कुछ देर बाद सिराज की शॉर्ट पिच गेंद पर भी इस युवा सलामी बल्लेबाज ने विकेट के पीछे कैच दे दिया था, लेकिन फिर से पंत के हाथों से गेंद फिसल गई. पुकोवस्की ने इसका फायदा उठाकर अर्धशतक पूरा किया. नवदीप सैनी ने हालांकि चाय के विश्राम के बाद पुकोवस्की का विकेट लिया. जो फुललेंथ गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में चूक गए थे.
आज सिडनी टेस्ट में दोनों ही टीमों में एक एक खिलाडी ने टेस्ट मैच डेब्यू किया. भारतीय टीम में नवदीप सैनी ने इस मैच के जरिए अपना टेस्ट डेब्यू किया. मैच से पहले जसप्रीत बुमराह ने उन्हें 299 नंबर का टेस्ट कैप थमाया और कहा,’ये बहुत ही सम्मान की बात है, आपको टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल रहा है, यह काफी मेहनत के बाद मिलता है और आप इसके हकदार हैं. यह भी एक गजब संयोग रहा. डेब्यू करने वाले इस भारतीय गेंदबाज ने आस्ट्रलिया की तरफ से डेब्यू करने वाले विल पुकोवस्की को आउट कर अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ आज विल पुकोवस्की ने डेब्यू किया उन्हें सहायक कोच एंड्रयू मैक्डॉनल्ड ने बैगी ग्रीन कैप थमाया. वो बतौर ओपनर कंगारु टीम में शामिल किए गए है. विल ऑस्ट्रेलिया के 490वें टेस्ट खिलाड़ी हैं. कैप को पाकर वो बेहद खुश नजर आए. इस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया.
भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More
आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More
Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More
दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More
स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More