देश - दुनियां

निकाय चुनाव परिणाम क्या मोदी की घर वापसी का संकेत है?

पंजाब में  बुधवार को 7 नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम आ गए. इस निकाय चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत हुई है। 2302 वार्डों में से कांग्रेस ने 1480 वार्डों में जीत दर्ज की है. कांग्रेस को 68.3% वोट मिले हैं. जबकि, कृषि कानूनों पर विरोध झेल रही भाजपा को सिर्फ 58 वार्ड में सफलता मिली. भाजपा को महज 2.67% ही वोट मिले.

इस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे यह बीजेपी ने सोचा भी नही होगा. कृषि कानूनों का इतना असर देख भाजपा की कोर टीम भी चिंतन में पढ़ गई है. कयास तो यहाँ तक लगाये जा रहे हैं की यह निकाय चुनाव परिणाम मोदी की घर वापसी का संकेत है. वैसे इन चुनावों में कांग्रेस के आलावा किसी भी पार्टी को फायदा नही हुआ है.

भाजपा से गठबंधन से तोड़कर अलग हुई SAD भी निकाय चुनाव में दूसरे नंबर पर रही. SAD ने 322 वार्डों में जीत हासिल की है. जबकि, इसे 14.87% वोट मिल हैं. दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का आंदोलनकारियों के बीच जाकर हाथ जोड़ना भी उनके काम नहीं आया. उनकी पार्टी तीसरे नंबर पर रही AAP को महज 66 वार्डों में जीत मिली। भाजपा 58 सीटों के साथ चौथे नंबर पर रही.

नरेन्द्र मोदी का जादू उतर चूका है. ऐसा मानना है माध्यम वर्ग के युवाओं का. युवाओं ने पट्रोल-डीजल और गैस की बदती कीमतों को भी ध्यान में रख कर मोदी को नकारने की बात स्वीकारी है. किसान आन्दोलन से भी भाजपा को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

कृषि कानूनों का निकाय चुनाव परिणाम पर दिखा असर

चुनाव परिणाम को लेकर राजनैतिक जानकारों का कहना है कि इस पर साफ तौर पर किसान आंदोलन का असर दिखाई दे रहा है। ध्यान रहे, कांग्रेस शुरू से ही कृषि कानूनों के विरोध में खड़ी है। पंजाब सरकार की तरफ से भी इनके विरोध में किसान संगठनों की तरफ से छेड़े गए आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। यहां तक कि आंदोलन के दौरान दर्ज केस भी वापस लेने का फैसला सरकार ने ले लिया था। अब गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद दर्ज केस लड़ने के लिए भी प्रदेश की सरकार तैयार है। सरकार ने किसानों के मुकदमे लड़ने के लिए 70 वकीलों की टीम नियुक्त की है। ये वकील मुफ्त में किसानों के मुकदमे लड़ेंगे।

Spread the love
TATHASTU NEWS

Recent Posts

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं – मनोज जैन

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… Read More

8 months ago

Birthday Celebrating अपने जन्म नक्षत्र अनुसार लगाएं वृक्ष-मुनिजी

आज पुनाडे तर्फे नाते सरपंच श्री जयेश महादेव लामजे ने रायगड किले के परिसर के… Read More

3 years ago

Swasti Foundation NGO ने वृक्षारोपण करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने… Read More

3 years ago

Pune News : जीवन में मंत्र का बहुत बड़ा महत्व है- मुनि श्री अर्हत् कुमार जी

Tathastu Network Pune News : भारतीय परंपरा में मंत्र स्त्रोत्र आदि का बहुत बड़ा महत्व… Read More

3 years ago

Tathastu Bhava Trust द्वारा तथास्तु डोनेशन ड्राइव का आयोजन

दिल्ली के राजेंद्र फार्म छत्तरपुर एरिया में तथास्तु भव ट्रस्ट [ Tathastu Bhava Trust ]… Read More

3 years ago

SWASTI FOUNDATION द्वारा संचालित बाल संस्कार पाठशाला

स्वस्ति फाउंडेशन [ SWASTI FOUNDATION ] एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित बाल संस्कार… Read More

3 years ago